Rajasthan Election 2023: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे, अब वापस कांग्रेस में शामिल, गुड़ामालानी से मिल सकता है टिकट।

कर्नल सोनाराम चौधरी कांग्रेस में सम्मिलित हो गए हैं, पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्हें गुड़ामालानी से टिकट मिल सकता है। कांग्रेस में उनकी घर वापसी कही जा सकती है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे, अब वापस कांग्रेस में शामिल, गुड़ामालानी से मिल सकता है टिकट।
कर्नल सोनाराम चौधरी कांग्रेस में सम्मिलित हो गए हैं

कर्नल सोनाराम चौधरी कांग्रेस में सम्मिलित हो गए हैं, पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्हें गुड़ामालानी से टिकट मिल सकता है। कांग्रेस में उनकी घर वापसी कही जा सकती है।

जयपुर। कर्नल सोनाराम चौधरी आखिरकार भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

यह कर्नल सोनाराम चौधरी कांग्रेस की घर वापसी है, क्योंकि 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुए थे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनाराम चौधरी को गुड़ामालानी से टिकट मिलने की संभावना है।

सोनाराम चौधरी ने वर्ष 2018 का चुनाव बाड़मेर विधानसभा से मेवाराम जैन के विरुद्ध भाजपा से लड़ा था।

कर्नल सोनाराम चौधरी एक कद्दावर नेता माने जाते हैं, इन्होंने 1996, 1998,1999 और वर्ष 2014 में सांसद (MP) रहे हैं।

वर्ष 2014 में कर्नल सोनाराम चौधरी ने अचानक लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी छोड़ी और भाजपा का दामन थाम लिया था। उस वक़्त कर्नल ने को टिकट मिला था, हैरानी की बात यह थी कि भाजपा के कद्दावर नेता जसवंतसिंह जसोल को टिकट नहीं देकर पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था।

Must Read: आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस से इस्तीफा देता हूं... लिखकर ‘हार्दिक पटेल’ ने पार्टी को दिया झटका

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :