ठिकानों की तलाशी: सिरोही में पुलिस थाना मंड़ार के थानाधिकारी और उसके दो दलाल 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अशाोक सिंह चारण, उपनिरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी, पुलिस थाना मंड़ार को उसके दलाल अनिल कुमार एवं अभिमन्यु सिंह अधिवक्ता सहित परिवादी से 4 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सिरोही | एसीबी मुख्यालय के निर्देष पर जालोर इकाई द्वारा आज सिरोही में कार्यवाही करते हुये अशाोक सिंह चारण, उपनिरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी, पुलिस थाना मंड़ार को उसके दलाल अनिल कुमार एवं अभिमन्यु सिंह अधिवक्ता सहित परिवादी से 4 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:-  MLA लोढा ने पूछा सवाल: बत्तीसा - सिरोही की निविदा 27 सितम्बर को और जवाई शिवगंज वृहद पेयजल परियोजना की निविदा 6 अक्टूबर को

10 लाख की रिश्वत मांगकर कर रहा था परेशान
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जालोर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूध दर्ज करवाये बलात्कार के मुकदमे में मदद करने तथा मामला हल्का करने की एवज में अशोक सिंह चारण द्वारा अपने दलाल अनिल कुमार एवं अभिमन्यु सिंह अधिवक्ता के माध्यम से 10 लाख रूपये की रिश्वत राशी मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी की जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये दलाल अनिल कुमार एवं अभिमन्यु सिंह को परिवादी से 4 लाख रूपये की रिशवत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी अशोक सिंह चारण को भी गिरफ्तार किया गया है। 

ये भी पढ़ें:-  BREAKING: 41 दिनों से मौत से जंग लड़ने के बाद आखिरकार दुनिया का अलविदा कह गए राजू श्रीवास्तव

निवास व अन्य ठिकानों की तलाशी
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी के निवास, अन्य ठिकानों की तलाशी एवं पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। 

Must Read: कोरोना गाइड लाइन को लेकर सरकार सजग,लेकिन सरकार के मंत्री और विधायक लापरवाह, सिरोही जिला प्रभारी मंत्री भाया सहित जनप्रतिनिधियों ने लोगों को ​दी नियमों की सीख, स्वयं नियमों का करते रहे उल्लंघन

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :