महिला शिक्षक ने लगाए गंभीर आरोप: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के बीच MGSU कुलपति पर छेड़छाड़-प्रताड़ना का केस दर्ज
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह पर महिला शिक्षक ने छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीकानेर | राजस्थान में चल रहे छात्रसंघ चुनाव 2022 के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (MGSU) के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह पर महिला शिक्षक ने छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कंधे को छूकर की बात
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को नाल थाना पुलिस में महिला शिक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें कहा गया कि गेस्ट फेकल्टी के बिलों को सत्यापित करने से इनकार करने पर 22 सितंबर, 2021 को कुलपति विनोद कुमार बिना अनुमति चौम्बर में आए और कंधे को छूकर बात की। इनकार करने पर उन्होंने गुस्से में धमकाया। इसके अलावा महिला शिक्षक ने एक और आरोप लगाते हुए कहा कि, 28 अक्टूबर, 2020 को वह कुलपति सिंह के पास अपने कॅरिअर एडवांस स्कीम स्टेज-1 से स्टेज-2 की तिथि में सुधार का प्रतिवेदन लेकर गई थी। तब कुलपति ने कागजात लेने से इनकार करते हुए अमर्यादित भाषा का उपयोग किया।
अन्य कार्मिकों के जरिए करते हैं परेशान
महिला शिक्षक ने इस मामले में अन्य कार्मिकों का भी नाम अंकित किया है। जिसके अनुसार, कुलपति की शह पर अन्य कार्मिक अनिल कुमार छंगाणी, ओमप्रकाश गौड़, सोनम मीणा व मेघना शर्मा उसे परेशान करने लगे। महिला शिक्षक का आरोप है कि प्रो. छंगाणी ने जबरन उससे नोटशीट लिखवाकर हस्ताक्षर करवा लिए।
ये भी पढ़ें:- ये सबकुछ होने वाला है खास: श्रीराम जी की नगरी अयोध्या में इस बार ‘दीपोत्सव’ तोड़ेगा पिछले सभी रिकॉर्ड
Must Read: राजस्थान के हनुमानगढ़ में तनाव, VHP नेता पर हमला, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन