दान राशि से बनाया था घर: नोबेल पुरस्कार विजेता ‘सू ची’ को अब भ्रष्टाचार के आरोप में 6 साल की जेल
नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। म्यांमार की एक अदालत ने आज सोमवार को बंद कमरे में हुई सुनवाई में सू ची को भ्रष्टाचार के चार और मामलों में दोषी ठहराते हुए अतिरिक्त छह साल कैद की सजा सुनाई है।
नई दिल्ली । नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। म्यांमार की एक अदालत ने आज सोमवार को बंद कमरे में हुई सुनवाई में सू ची को भ्रष्टाचार के चार और मामलों में दोषी ठहराते हुए अतिरिक्त छह साल कैद की सजा सुनाई है।
सार्वजनिक भूमि को बाजार मूल्य से कम दाम पर दिया किराए पर
देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची पर आरोप गया था कि उन्होंने सार्वजनिक भूमि को बाजार मूल्य से कम दाम पर किराए पर देने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया तथा धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए मिली दान राशि से एक घर का निर्माण भी किया था। उन्हें चार मामलों में से प्रत्येक में तीन-तीन साल की सजा मिली, लेकिन इनमें से तीन मामलों में सजा एक साथ चलेगी। इस तरह सू ची को 6 साल तक जेल में रहना होगा।
ये भी पढ़ें:- खाटूश्यामजी हादसा: एकजुट हुए पीठाधीश व पुजारी, कहा- मंदिर कमेटी दोषी नहीं, हादसे का दोषी है प्रशासन
सू ची ने आरोपों का किया खंडन
नोबेल विजेता सू ची ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया है। ऐसे में उनके वकील अदालत के इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। आपको बता दें कि, सेना द्वारा उनकी निर्वाचित सरकार को हटाए जाने और फरवरी 2021 में उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद सू ची को पहले ही देशद्रोह, भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों में 11 साल कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके अलावा सू ची को सैन्य शासन की अवहेलना करने के लिए कई वर्ष नजरबंदी में भी रहना पड़ा हैं।
Must Read: पुतिन के हटने तक यूक्रेन के लिए समर्थन जारी रहना चाहिए : जॉनसन
पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन