मुंबई की ओर से खेल चुके टी20: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अब मुंबई के लिए नहीं, बल्कि गोवा की ओर से उतरेंगे मैदान में!

अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अब अर्जुन तेंदुलकर ने एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। अर्जुन ने फैसला किया है कि अब वे मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अब मुंबई के लिए नहीं, बल्कि गोवा की ओर से उतरेंगे मैदान में!

मुंबई | क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अब अर्जुन तेंदुलकर ने एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। अर्जुन ने फैसला किया है कि अब वे मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे, बल्कि गोवा की ओर से मैदान में उतरेंगे।

ये भी पढ़ें:- हैरान रह गई पुलिस : दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 15 अगस्त समारोह से पहले कारतूस का जखीरा पकड़ा, 6 गिरफ्तार

गोवा के प्रशिक्षण सत्र में ले रहे हिस्सा

खेल मीडिया की वेसाइट क्रिकबज के मुताबिक 22 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर गोवा के प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा ले रहे हैं और गोवा की ओर से खेलने की तैयारी में हैं। आपको बता दें कि, अर्जुन 2 टी20 मैच मुंबई की ओर से खेल चुके हैं।
 
ये भी पढ़ें:- मास्क नहीं तो जुर्माना: भारत में फिर बढ़े कोरोना मामले, अब यहां अनिवार्य हुआ मास्क पहनना, उल्लघंन करने पर 500 रुपये जुर्माना

प्लेइंग इलेवन में नहीं बना सके जगह
गौरतलब है कि, मास्टर ब्लास्टर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अभी तक अपनी कोई छाप नहीं छोड़ पाए हैं। मुंबई में उपलब्ध प्रतिभाओं के बीच अर्जुन अभी तक किसी भी स्तर पर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके हैं। अर्जुन पिछले सीजन में लीग चरण में मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा थे, लेकिन नॉकआउट के लिए जगह नहीं बना सके थे।

Must Read: श्रीलंकाई शेरों के सामने पाकिस्तान फुस, लगातार 5वीं जीत दर्ज कर श्रीलंका ने छठीं बार जीता एशिया कप 2022 

पढें खेल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :