Shocking: दक्षिण अफ्रीका में दिल दहलाने वाली घटना, बार में अंधाधुंध फायरिंग, 14 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका में भी गोलीबारी की बड़ी घटना हो गई है। जिसमें 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। अक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में ये गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में 3 अन्य लोग घायल है
नई दिल्ली । सरेआम गोलीबारी की घटनाएं अक्सर अमेरिका में होती देखी गई है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में भी गोलीबारी की बड़ी घटना हो गई है। जिसमें 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। अक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में ये गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में 3 अन्य लोग घायल है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस तलाश रही सुराग
शनिवार देर रात कुछ लोगों के एक समूह ने बार में घुसकर जमकर गोलीबारी की है। जिसमें 14 लोगों की मौत के साथ घायल हुए तीन लोगों की हालत नाजुजक बनी हुई है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आज रविवार को शवों को हटाया और इस मामले की जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान: शव पहुंचाने में हुई गफलत, सुनीता की जगह निकली महाराष्ट्र की महिला की डेड बॉडी
इस गोलीबारी की घटना की जांच में पुलिस को घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या को देखते हुए आशंका है कि गोलीबारी करने वाले लोग अपराधी प्रवृत्ति के थे। बदमाशों ने बार के संरक्षकों को सामूहिक रूप से गोली मारी है।
ये भी पढ़ें:- चाची को भतीजे से हुआ इश्क, फेसबुक पर लिखा- चलते हैं राम जी के पास, दोनों को एक ही चिता पर जलाना
Must Read: सत्ता के भूखे इमरान के खिलाफ कानून कड़ा करना चाहिए : जरदारी
पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन