मिलने के लिए में राजनेताओं का जमावड़ा: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह PGI में भर्ती, बेटे के लिए न्याय की मांग करते-करते बिगड़ी तबीयत

पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की वैस्कुलर ब्लॉकेज के कारण तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह PGI में भर्ती, बेटे के लिए न्याय की मांग करते-करते बिगड़ी तबीयत

चंडीगढ़ । बेटे के लिए न्याय की मांग करते-करते आखिरकार बाप की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दर्दभरी दास्तां है पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की वैस्कुलर ब्लॉकेज के कारण तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलकौर सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनसे मिलने के लिए अस्पताल में राजनेताओं का जमावड़ा लग गया।

गंभीरता को देखते हुए डवांस्ड कार्डियक सेंटर में किया भर्ती
जानकारी के मुताबिक, मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को सीने में दर्द उठा था। जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें पटियाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें मोहाली के अन्य अस्पताल भेजा गया। लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, उन्हें वैस्कुलर ब्लॉकेज के कारण डवांस्ड कार्डियक सेंटर के एक निजी वार्ड में एडमिट किया गया है। 

ये भी पढ़ें:- नामीबिया से आसमान में उड़ान भर भारत में लैंड हुए 8 चीते, 70 साल बाद भारत की धरती पर दिखेंगे शिकार करते

करानी होगी कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट सर्जरी
जानकारी में ये भी सामने आया है कि, बलकौर सिंह को पिछले दो महीने से सीने में दर्द की शिकायत थी। जिसका वह हृदय रोग विशेषज्ञ और पटियाला के पूर्व सांसद डॉ धर्मवीर गांधी से इलाज करा रहे थे। सिंह के स्वास्थ्य को लेकर डॉ गांधी ने कहा कि बलकौर सिंह माइक्रो वैस्कुलर एनजाइना से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने उन्हें कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि बलकौर सिंह की हालत स्थिर है। उनके हार्ट में स्टंट डाला जाएगा, जिसके बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- आप पर संकट भारी: आप नेताओं की बढ़ रही मुश्किलें, कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर, विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार

Must Read: पंजाब सरकार ने 5 महीने में 17313 युवाओं को दिया रोजगार

पढें पंजाब खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :