राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष हुए भावुक: विधानसभा में विपक्ष द्वारा सदन की गरिमा तार तार करने पर स्पीकर देवनानी फूट फूटकर रोए

विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी आसन की गरिमा तार तार होने पर फूट फूटकर रोने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर अपमान करने और अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया।

जयपुर, 25 फरवरी 2025। कांग्रेस—भाजपा विधायकों के बीच राजस्थान विधानसभा में चल रहे गतिरोध के बीच मंगलवार को सदन में आश्चर्य जनक घटना हुई।

स्पीकर वासुदेव देवनानी आसन की गरिमा तार तार होने पर फूट फूटकर रोने लगे।

इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर अपमान करने और अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि मैंने आज से पहले इस तरह के शब्द सदन में पहले कभी नहीं सुने, मैंने कभी पक्षपात नहीं किया।

इसके बावजूद विपक्ष आरोप लगा रहा है तो दुख होता है। इनके बयान सुनने के बाद लगता है कि वे विधायक बनने के योग्य भी नहीं है लेकिन इसका फैसला अब सदन पर छोड़ता हूं।

गौरतलब है कि विधानसभा में पिछले दिनों इंदिरा गांधी पर सरकार के सामाजिक कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत ने टिप्पणी करते हुए विपक्ष के समक्ष आपकी दादी शब्द से संबोधन किया था। इसके बाद से विपक्ष ने इस शब्द पर माफी मांगने की आपत्ति जताई। 

Must Read: रीट और आरएएस 2025 भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण करवाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार, साधुवाद और अभिनंदनः- डॉ सतीश पूनिया

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :