बूंदी के नए महाराव राजा का स्वागत : महाराव राजा वंशवर्धन सिंह के स्वागत में कापरेन के लोगों ने बिछाए पलक पांवड़े

महाराव राजा वंश वर्धन सिंह ने लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन स्वीकार कर सभी से आत्मीयता से मिले एवं उनके सुख-दुख में सदैव साथ रहने का विश्वास दिलाया एवं उनके द्वारा किए गए स्वागत सत्कार से अभिभूत होकर उनका आभार जताया।

महाराव राजा वंशवर्धन सिंह के स्वागत में कापरेन के लोगों ने बिछाए पलक पांवड़े

— महाराव राजा बनने के बाद पहली बार कापरेन पहुंचे वंशवर्धन सिंह, सभी वर्गों व सर्व समाज ने किया अनूठा स्वागत

बूंदी | बूंदी के राजा बनने के बाद पहली बार कापरेन पहुंचने महाराव राजा वंशवर्धन सिंह के स्वागत में कस्बा उमड़ पड़ा। कस्बे को जगह—जगह से सजाकर लोगों ने महाराजा के स्वागत में अपनी भावनाओं का प्रभावी इजार किया।

इस दौरान कापरेन के महाराजधिराज बलभद्र सिंह भी साथ रहे। महाराजा वंश वर्धन सिंह ने कापरेन गढ़ स्थित कुलदेवी आशापुरा माता की पूजा अर्चना कर बूंदी जिले की खुशहाली की कामना की।

कापरेन शहर में जगह-जगह स्वागत किया एवं पुष्प वर्षा कर वंशवर्धन सिंह अभिनंदन किया गया। आपको बता दें कि बूंदी के 26वें महाराव राजा के रूप में वंशवर्धन सिंह का पाग दस्तूर 2 अप्रैल 2022 को हुआ था।

राजा के तौर पर तिलक दस्तूर एवम पगड़ी रस्म के बाद पहली बार गृह नगर कापरेन आने पर शहर के हर वर्ग के लोगों में हर्ष नजर आया।

शहर में प्रवेश करने से लेकर लोगों ने स्वागत कर पुष्प माला पहनाकर पुष्प वर्षा की तथा गाजे-बाजे के साथ उनको गढ़ पैलेस तक स्वागत किया। इस दौरान लोग जयकारे लगाते हुए नृत्य कर रहे थे। महाराव का छपावदा ग्राम से ही स्वागत प्रारंभ हो गया।

बूंदी में नव संवत्सर पर राजतिलक: बूंदी रियासत के 26वें महाराजा बने वंशवर्धन सिंह, नव संवत्सर पर रीति रिवाजों के साथ अलवर महाराजा ने धारण...

इसके पश्चात केशोरायपाटन चौराहे पर अरनेठा ग्राम में सरपंच बजरंग लाल मेघवाल की अगुवाई में स्वागत सत्कार अरनेठा ग्राम में महाराजा ब्रजराज सिंह पीपल्दा, महाराज राजेंद्र सिंह हाड़ा एसोसिएट्स प्रहलाद सिंह जगदरी, कमल सिंह, हनुमान सिंह हाड़ा, दुबे पेट्रोल पंप पर तेज नारायण दुबे, बांके बिहारी पेट्रोल पंप ताराचंद, भारत विकास परिषद के ललित टेलर, गौतम समाज के जिला अध्यक्ष एवं सेवा भारती के जिला अध्यक्ष शिव नारायण, उपाध्यक्ष परशुराम इंटरनेशनल मीडिया सचिव श्याम बिहारी दुबे, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष अमरीश व्यास सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं कर्मचारी संगठनों आत्मीयता से बढ़-चढ़कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शहर में बांटे लड्डू
स्वागत के साथ ​ही शहर में मिष्ठान वितरित किया गया और शीतल पेय पिलाए गए। कापरेन शहर में लोगों ने चप्पे-चप्पे पर स्वागत द्वार लगाए। छतों से पुष्प वर्षा की और महिलाओं ने भी अग्रणी भूमिका अदा कर उनका अभिनंदन किया।

शहर के प्रारंभ से ही महाराव वंश वर्धन सिंह की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई गढ़ पैलेस पहुंची।

महाराव राजा वंश वर्धन सिंह ने लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन स्वीकार कर सभी से आत्मीयता से मिले एवं उनके सुख-दुख में सदैव साथ रहने का विश्वास दिलाया एवं उनके द्वारा किए गए स्वागत सत्कार से अभिभूत होकर उनका आभार जताया।

इसके पश्चात गढ़ पैलेस स्थित कुलदेवी आशापुरा की पूजा अर्चना महाराजा कापरेन बलभद्र सिंह रानी साहिबा रोहिणी कुमारी के साथ राजपुरोहित, राज व्यास, राज आचार्य की देखरेख में की। इसी मौके पर कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम पारीक, शिक्षाविद विद्या शंकर शर्मा भी पूरी शोभायात्रा में साथ रहे। प्रवीण सिसोदिया ने इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

Must Read: परीक्षा देकर लौट रही युवती से होटल में रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की बजा दी बैंड

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :