भारत: जम्मू : आईबी पर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को मारी गोली
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार तड़के सैनिकों ने आईबी के पास पाकिस्तान की ओर से एक बैग लेकर आ रहे एक व्यक्ति को देखा।
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार तड़के सैनिकों ने आईबी के पास पाकिस्तान की ओर से एक बैग लेकर आ रहे एक व्यक्ति को देखा।
बीएसएफ ने कहा, सैनिकों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं रुका तो घुसपैठिए पर गोली चलाई गई। इलाके की तलाशी लेने पर आठ पैकेट (लगभग 8 किलो) नारकोटिक्स के मिले, जिसमें हेरोइन होने की संभावना है।
बीएसएफ ने आगे बताया कि घुसपैठिया पाकिस्तान की तरफ रेंगता हुआ भाग गया। जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो खून फैला हुआ था। इससे माना जा रहा है कि तस्कर को गोली लग गई है और वह घायल है।
--आईएएनएस
पीके/एसजीके
Must Read: भारत में कॉरपोरेट खेती के स्थान पर होगी कोऑपरेटिव खेती : अमित शाह
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन