भारत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया बड़ा फैसला, कहा- गड़बड़ी वाली सभी भर्ती परीक्षाएं होंगी रद्द
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू किया जाए। यूकेएसएससी के सुचारू संचालन के लिए जल्द ही एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी चाहिए। इसके साथ ही पुलिस जांच में तेजी लाई जाए। दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और उनकी अवैध संपत्ति को जब्त किया जाए। सीएम ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया। साथ ही साथ सभी विभागों में रिक्त भर्तियों को पारदर्शी तरीके से जल्द भरने के लिए कहा है।
--आईएएनएस
स्मिता/एएनएम
Must Read: सिकंदराबाद में भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे अमित शाह
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन