पाकिस्तान : भयंकर बाढ़ के कारण इंटरनेट बाधित, इमरजेंसी कनेक्टिविटी सर्विस ठप
समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी इस्लामाबाद समेत कई शहरों में कनेक्टिविटी नहीं पहुंच पा रही है, जिससे अस्पतालों और बचाव विभागों की इमरजेंसी टेलीफोन हेल्पलाइन भी ठप पड़ी हुई है।
इस्लामाबाद | पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण आई भयंकर बाढ़ के बाद से लाखों यूजर्स इंटरनेट के बिना रह रहे हैं।
पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने एक बयान में कहा कि देश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में सभी ऑपरेटरों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं शुक्रवार तक उपलब्ध नहीं थीं।
समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी इस्लामाबाद समेत कई शहरों में कनेक्टिविटी नहीं पहुंच पा रही है, जिससे अस्पतालों और बचाव विभागों की इमरजेंसी टेलीफोन हेल्पलाइन भी ठप पड़ी हुई है।
राहुल गांधी के इनकार के बाद कई नाम सामने: कौन बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष, कई नामों पर विचार
देश की सबसे बड़ी ऑपरेटर, पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन कंपनी लिमिटेड (पीटीसीएल) ने कहा कि बाढ़ ने उसके फाइबर ऑप्टिक्स को नुकसान पहुंचाया है, जिससे डेटा नेटवर्क बाधित हो गया है।
दूरसंचार प्राधिकरण ने कहा कि लगभग 50 मिलियन यूजर्स या तो पूरी तरह आउटेज या धीमी कनेक्टिविटी का सामना कर रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में हलचल: 200 वाहनों के काफिले के साथ सचिन पायलट मिलने पहुंचे मृतक दलित छात्र के परिवार से, माना जा रहा शक्ति परीक्षण!
पाकिस्तान जून के मध्य से भारी मानसूनी बारिश से शुरू हुई भारी बाढ़ के बीच संघर्ष कर रहा है।
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान में आने वाले दिनों में और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बाढ़ से अब तक 674 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 75,000 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Must Read: अंटार्कटिका की बर्फ पर पहली बार उतरा एयरबस A340, Hi Fly एविएशन कंपनी ने रचा इतिहास
पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन