Bihar : कोरोना का कहर! दो कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव, अन्य मंत्रियों में हड़कंप

बिहार में कोरोना डराने लगा है। बिहार सरकार के मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री संजय झा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों मंत्रियों के संक्रमित होने की सूचना के बाद से अन्य मंत्रियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

कोरोना का कहर! दो कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव, अन्य मंत्रियों में हड़कंप

पटना | देश में भले ही कोरोना की तीसरी लहर को थमे काफी समय हो गया हो लेकिन कोरोना वायरस से लोगों का संक्रमित होना लगातार जारी है। हर रोज देश में मिल रहे नए संक्रमितों के आंकड़े को देखते हुए तो लगता है कि, ये फिर से भयावह रूप धारण न कर ले। अब बिहार में कोरोना डराने लगा है। बिहार सरकार के मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री संजय झा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों मंत्रियों के संक्रमित होने की सूचना के बाद से अन्य मंत्रियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

हड़कंप के बीच अन्य मंत्रियों की कोरोना जांच
बिहार कैबिनेट के दोनों मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गया है जिसके बाद अन्य मंत्रियों की भी कोविड जांच करवाई गई है। दोनों मंत्रियों के संपर्क में आए नेताओं और मंत्रियों में अब हड़कंप मचा हुआ है। 

ये भी पढ़ें:- देश में फिर बढ़े कोरोना के एक्टिव केस, आज सामने आए 16,135 नए संक्रमित, 24 की मौत

24 घंटे में सामने आए 218 नए संक्रमित
बिहार में कोरोना एक बार फिर से तेजी से फैलता दिखाई दे रहा है। राजधानी पटना कोरोना का बड़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बिहार में रोजना 200 या उससे अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 218 नए समाने आए हैं। जिनमें सर्वाधिक 60 नए मामले राजधानी पटना से मिले हैं। ऐसे में कुल एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 1094 पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें:-  राजस्थान में झूमकर बरस रहा मानसून! कई नदियां उफान पर, फिर से भारी बारिश का अलर्ट

अगर देश की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में 16 हजार 135 नए संक्रमित सामने आए हैं और 24 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ इसी दौरान कोरोना से 13 हजार 958 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.85 फीसदी हो गई है। बता दें कि, रविवार को देश में 16 हजार 103 नए मरीज सामने थे। 

Must Read: यूपी में फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ पांच शिक्षक गिरफ्तार

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :