भारत: समुद्र से बचाए गए 32 मछुआरों को भारत ने बांग्लादेश को सौंपा

गौरतलब है कि भारतीय तटरक्षक बल अक्सर इस तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते रहते हैं। मौसम विभाग द्वारा चक्रवात की सूचना के बाद भारतीय तटरक्षक दल ने अपनी सभी नौकाओं और जहाजों को अलर्ट कर दिया था। इस घटना के बाद बांग्लादेश तटरक्षक बल ने भारतीय जवानों को धन्यवाद दिया।

समुद्र से बचाए गए 32 मछुआरों को भारत ने बांग्लादेश को सौंपा
भारतीय तटरक्षक बल

नई दिल्ली | भारत बांग्लादेश की समुद्री सीमा में आए चक्रवाती तूफान में नाव पलटने से फंसे 32 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाकर भारतीय तटरक्षक बल ने वापस बांग्लादेश को सौंप दिया। भारतीय तटरक्षक बल की तरफ से मंगलवार को ये जानकारी दी गई।

भारतीय तटरक्षक बल द्वारा समुद्र से बचाए गए 32 बांग्लादेशी मछुआरों को आज भारत के तटरक्षक बल ने बांग्लादेश तटरक्षक बल को सौंपकर बांग्लादेश वापस भेज दिया। आईसीजी के जहाज वरद ने बचाए गए मछुआरों को बांग्लादेश तटरक्षक बल (बीसीजी) के जहाज ताजुद्दीन को सौंप दिया। दोनों तटरक्षक बलों के बीच आपसी समझौते के तहत ये कदम उठाया गया।

दरअसल भारत बांग्लादेश की समुद्री सीमा पर बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के प्रभाव के चलते बांग्लादेश के मछुआरों की नौकाएं पलट गई। भारतीय तटरक्षक बल ने सभी 32 मछुआरों को सुरक्षित बचाया। इनमें से 27 मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल और 5 को भारतीय मछुआरों ने समुद्री किनारे से बचाया।

जानकारी के मुताबिक 19-20 तारीख को चक्रवात के चलते जब मछुआरों की नौकाएं पलटी तो लगभग 24 घंटे तक किसी तरह उन्होंने अपने को बचाकर रखा। इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल की पेट्रोलिंग टीम ने फंसे मछुआरों को देखा और फिर सभी को बचाया गया। मछुआरों को प्राथमिक उपचार और भोजन भी करवाया गया।

गौरतलब है कि भारतीय तटरक्षक बल अक्सर इस तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते रहते हैं। मौसम विभाग द्वारा चक्रवात की सूचना के बाद भारतीय तटरक्षक दल ने अपनी सभी नौकाओं और जहाजों को अलर्ट कर दिया था। इस घटना के बाद बांग्लादेश तटरक्षक बल ने भारतीय जवानों को धन्यवाद दिया।

Must Read: पार्टी के फैसले जनहित में नहीं: शेरगिल ने कांग्रेस प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :