Yamuna Expressway Accident: काल बनकर आई सुबह! यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 5 लोगों मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज की सुबह पांच लोगों के लिए काल बनकर आई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन पर सुबह एक भीषण एक्सिडेंट हो गया जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए हैं।

काल बनकर आई सुबह! यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 5 लोगों मौत, दो घायल

आगरा | उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज की सुबह पांच लोगों के लिए काल बनकर आई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन पर सुबह एक भीषण एक्सिडेंट हो गया जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, ये लोग आगरा से नोएडा की ओर बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे जिसकी डम्पर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय बोलेरो में ग7 लोग सवार थे।

सभी मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले
जानकारी में सामने आया है कि, जब बोलेरो आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी तभी जेवर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले ही वह डंपर से टकरा गई, जिससे कार सवार सभी सातों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऐसे में घायलों को जल्दबाजी में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दो का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, हादसे में मरने वालों में सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- Covid 19 Updates: दिल्ली-राजस्थान में कोरोना से राहत के बीच देश में आज दर्ज हुए 2,827 नए मामले, 24 की मौत

सीएम योगी ने जताया दुख, समुचित उपचार के दिए निर्देश दिए
यमुना एक्सप्रेस-वे हुए इस हादसे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- Communal Violence: राजस्थान के हनुमानगढ़ में तनाव, VHP नेता पर हमला, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश

Must Read: गुजरात बीजेपी विधायक ने दी पुलिस को धमकी, वीडियो वायरल

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :