सिरोही किसान मोर्चा पदाधिकारी का स्वागत: भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबजीत कौर का सिरोही दौरा, मोर्चा पदाधिकारियों को दिए निर्देश

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबजीत कौर बाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण एवं कृषि सुधार के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों का उल्लेख किया। कौर ने कहा कि यूपीए के समय देश का कृषि बजट मात्र 23 हजार करोड़ था जो अब एक लाख 23 हजार करोड़ के करीब है।

भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबजीत कौर का सिरोही दौरा, मोर्चा पदाधिकारियों को दिए निर्देश

सिरोही।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबजीत कौर बाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण एवं कृषि सुधार के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों का उल्लेख किया। कौर ने कहा कि यूपीए के समय देश का कृषि बजट मात्र 23 हजार करोड़ था जो अब एक लाख 23 हजार करोड़ के करीब है।
कौर शनिवार को प्रथम बार सिरोही दौरे पर पहुंची। इस दौरान  किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया।
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में स्थानीय सर्किट हाउस में जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरबजीत कौर बाथ को गुलदस्ता, माला, पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। 
इसी प्रकार कौर ने कालंद्री में आयोजित कच्ची बस्ती में निर्धन परिवारों को राशन किट वितरण कार्यक्रम में भाग लेकर किट वितरित किए। 
इस मौके पर किसान मोर्चा महामंत्री नैनसिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष हीदाराम माली, भंवरलाल माली, किसान मोर्चा जिलामंत्री लक्ष्मण पुरोहित, भवानीसिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी कौर का स्वागत किया।
इस  अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किसानों से भी बात की और उनकी परेशानियों, कृषि में होने वाली समस्याओं आदि के बारे में जानकारी लेकर चर्चा की। 
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान  कौर ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो किसानों का दर्द जानती है और हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसान हितों में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा भी किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानकर और उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहा है। 
कौर ने सभी से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार व किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सभी अग्रणी भूमिका निभाए।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर हेल्थ कार्ड, पीएम सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, नीम कोटेड यूरिया, पीएम मानधन योजना इत्यादि अनेक लाभकारी योजनाओं से किसानों के समग्र कल्याण व विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है।
उन्होंने पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधकर कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने देश के किसानों को बर्बाद करने का काम किया है और उनके वोट बटोर कर झुटे वादे किए।
कौर ने बताया कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से अब तक देश में 1. 55 लाख करोड़ से अधिक राशि देश के करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में सीधे पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। 
स्वागत करने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, पार्षद गीता पुरोहित, अरुणा खेवाल आदि भी उपस्थित थे।

Must Read: Sirohi MLA Lodha और एसपी की समझाइश के बाद नागरिकों का धरना समाप्त, प्रतिमा तोड़ने का मामला

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :