Protest: प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन और संबोधन के बाद भाजपा कार्यकर्ता विशाल जुलूस के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, लेकिन कलेक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे पर तैनात भारी पुलिस जाब्ते ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोककर सिर्फ 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को ज्ञापन देने के लिए अंदर जाने की परमिशन दी।

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
  • गणपतसिंह मांडोली 9929420786

सिरोही। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज सिरोही भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी ने अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा हैं। आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग गुंडे बदमाशों के अत्याचारों से दुःखी हो रहे हैं, प्रदेश में दलितो पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही लूट, हत्या जैसे गम्भीर जघन्य अपराधों में भी दिनों दिन वृद्धि होती जा रही है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के कारण जनता परेशान हो रही हैं, वहीं प्रदेश की कोंग्रेस सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल हो चुकी हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने सिरोही जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर सरकार को जोरदार तरीके से आड़े हाथ लिया। कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन और संबोधन के बाद भाजपा कार्यकर्ता विशाल जुलूस के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, लेकिन कलेक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे पर तैनात भारी पुलिस जाब्ते ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोककर सिर्फ 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को ज्ञापन देने के लिए अंदर जाने की परमिशन दी। जिस पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मिलकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल माली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था को संभालते हुए डीएसपी मदनसिंह चौहान, तहसीलदार नीरजा कुमारी, और कोतवाल राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Must Read: नारणावास के वन क्षेत्र में प्राकृतिक जलस्रोत सूखने से वन्यजीवों का जीवन संकट में 

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :