Colonel Dharmvir Death: जैसलमेर के लोंगेवाला युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले कर्नल धर्मवीर का निधन, पाक सैनिकों-टैंकों को किया था नेस्तनाबूत

पाकिस्तान को 1971 के युद्ध में धूल चटाने वाले लोंगेवाला युद्ध के वीर सपूत कर्नल धर्मवीर का निधन हो गया है। उस समय लेफ्टिनेंट के रूप में तैनात धर्मवीर के नेतृत्व में ही भारतीय सेना ने जैसलमेर के लोंगेवाला में मात्र 120 साथियों के साथ ढाई हजार पाकिस्तानी सैनिकों का मुकाबला किया था।

जैसलमेर के लोंगेवाला युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले कर्नल धर्मवीर का निधन, पाक सैनिकों-टैंकों को किया था नेस्तनाबूत
Dharamvir Singh

नई दिल्ली | पाकिस्तान को 1971 के युद्ध में धूल चटाने वाले लोंगेवाला युद्ध के वीर सपूत कर्नल धर्मवीर का निधन हो गया है। उस समय लेफ्टिनेंट के रूप में तैनात धर्मवीर के नेतृत्व में ही भारतीय सेना ने जैसलमेर के लोंगेवाला में मात्र 120 साथियों के साथ ढाई हजार पाकिस्तानी सैनिकों का मुकाबला किया था।

ये भी पढ़ें:- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- नमाज पढ़ने से लोगों को नहीं रोका जाएं

गुड़गांव स्थित आवास पर ली आखिरी सांस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के पीआआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार के देश के महान सपूत कर्नल धर्मवीर का गुड़गांव स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। कर्नल धर्मवीर ने 1992 से 1994 तक 23वीं पंजाब बटालियन का नेतृत्व किया था।  

ये भी पढ़ें:- Gujarat News: Gujarat ATS के हत्थे चढ़े 1993 मुंबई धमाकों के चार आरोपी, जयपुर आतंकी घटना से भी जुड़े हैं तार!

2500 सैनिकों और 65 टैंकों के साथ दिल्ली कूच की थी तैयारी
1971 की लड़ाई में पाकिस्तान ने लोंगेवाला के रास्ते नई दिल्ली पहुंचने की साजिश रची थी। जिसके तहत पाकिस्तान ने अपने 2500 जवानों के साथ 65 टैंकों और 1 मोबाइल इंफेंट्री ब्रिगेड को जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट की ओर रवाना किया था। उस समय लोंगेवाला पोस्ट पर मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के नेतृत्व में कुल 120 जवानों की टुकड़ी वहां तैनात थी। इन्हीं 120 जवानों ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के नेतृत्व में और लेफ्टिनेंट धर्मवीर की अगुवाई में पाकिस्तानी फौज के छक्के छुड़ा दिए थे और पाकिस्तानी सैनिकों को दुम दबाकर भागना पड़ा था। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी टैंकों पर भारत की जीत का पताका फहरा दिया था।

ये भी पढ़ें:- Mathura Shahi Masjid: अब मथुरा की शाही ईदगाह को सील करने के लिए याचिका दायर

Must Read: दिल्ली : साइकोएक्टिव टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डीजीसीए ने एटीसी को हटाया

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :