कैबिनेट विस्तार से पूर्व छटनी: मोदी कैबिनेट का विस्तार तो किया इससे पहले पीएम ने 12 मंंत्रियों की कर दी छुट्टी, रविशंकर, हर्षवर्धन और जावडेकर जैसे दिग्गजों ने सौंपा इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के कैबिनेट का विस्तार बुधवार को किया गया। कैबिनेट के विस्तार से पूर्व 12 मंत्रियों को उनके पद से छुट्‌टी दे दी गई। इसमें प्रकाश जावडेकर, डॉ. हर्षवर्धन और रविशंकर प्रसाद जैसे दिग्गज मंत्रियों के नाम भी शामिल रहे।

मोदी कैबिनेट का विस्तार तो किया इससे पहले पीएम ने 12 मंंत्रियों की कर दी छुट्टी, रविशंकर, हर्षवर्धन और जावडेकर जैसे  दिग्गजों ने सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के कैबिनेट का विस्तार बुधवार को किया गया। कैबिनेट के विस्तार से पूर्व 12 मंत्रियों को उनके पद से छुट्‌टी दे दी गई। इसमें प्रकाश जावडेकर, डॉ. हर्षवर्धन और रविशंकर प्रसाद जैसे दिग्गज मंत्रियों के नाम भी शामिल रहे। संभावना जताई जा रही है कि इन मंत्रियों को उनके खराब प्रदर्शन के चलते मंत्रालय से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा सकता है कि  मोदी सरकार अब गवर्नेंस सुधारने के लिए बड़े और कड़े कदम उठाने को तैयार है। इनके अलावा बाकी मंत्रियों के इस्तीफे के पीछे कोरोना और बंगाल चुनाव का असर साफ देखा जा सकता है। कोरोना की दूसरी लहर में हेल्थ सर्विसेस की खराब स्थिति ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की छुट्टी करा दी, तो बंगाल में भाजपा की हार का असर भी साफ नजर आया और बंगाल के दो मंत्रियों बाबुल सुप्रियो और देबोश्री चौधरी को भी मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
इन मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा
1. रविशंकर प्रसाद
2. प्रकाश जावड़ेकर
3. थावर चंद गहलोत
4. रमेश पोखरियाल निशंक
5. हर्षवर्धन
6.सदानंद गौड़ा
7. संतोष कुमार गंगवार
8. बाबुल सुप्रियो
9. संजय धोत्रे
10. रत्तन लाल कटारिया
11. प्रताप चंद सारंगी
12. देबोश्री चौधरी

Must Read: Prime Minister Narendra Modi ने अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन में शहरों के कायाकल्प के लिए दिया कई सुझाव

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :