CM Advisor का कांग्रेसी नेताओं से सवाल: Chief Minister Gehlot के सलाहकार संयम लोढ़ा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा— क्या भांग पीकर बांटते है टिकट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद निर्दलीय विधायकों को खुश करने के लिए सलाहकार पद दिया। आज सीएम के सलाहकार और सिरोही से विधायक संयम लोढ़ा ने कांग्रेसी नेताओं को जमकर सुनाई।

सिरोही। CM Advisor Sanyam Lodha 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद निर्दलीय विधायकों को खुश करने के लिए सलाहकार पद दिया। 
आज सीएम के सलाहकार और सिरोही से विधायक संयम लोढ़ा ने कांग्रेसी नेताओं को जमकर सुनाई। 
सीएम के सलाहकार ने तो यहां तक कह दिया कि क्या कांग्रेस के नेता भांग पीकर टिकट बांटते है! 
इतना ही नहीं, लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में बिना जनाधार वालों को पदाधिकारी बनाया जा रहा है। 
हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संयम लोढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ भी की और उनकी विश्वसनीयता के दावे किए।
जानकारी के मुताबिक सिरोही जिला प्रभारी मंत्री और राजस्थान विधानसभा के उप मुख्य स​चेतक महेंद्र चौधरी दो दिवसीय प्रवास पर है। चौधरी जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
बैठक में 12 दिसंबर को होने वाली महंगाई हटाओ महारैली के लिए संवाद किया जा रहा है।
आज सिरोही ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


प्रभारी मंत्री के सामने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल

CM Advisor Sanyam Lodha 
सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा ने बैठक में कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव में सिरोही और मारवाड़ जंक्शन सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई।
सिरोही और मारवाड़ जंक्शन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की लाज रखी और भाजपा को हराया।
जालोर, सिरोही और पाली की 14 सीटों में से 1 पर कांग्रेस की जीत हुई। 
कहीं कांग्रेस का उम्मीदवार 40 हजार से हारा तो कहीं 30 हजार से। कांग्रेसी नेता क्या भांग पीकर टिकट का बंटवारा करते हैं!
सिरोही और मारवाड़ जंक्शन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की लाज रखी और भाजपा को हराया। 
कांग्रेस पार्टी में बिना जनाधार वाले प्रदेश कार्यकारिणी में 

CM Advisor Sanyam Lodha 
सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने यहां तक कहा ​कि कांग्रेस पार्टी में बिना जनाधार वालों को प्रदेश कार्यकारिणी में पद दिया जा रहा हैं। यहां कांग्रेस के लिए गड्ढा खोदने वाले प्रदेश मुख्यालय पर जाकर नेताओं के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे है।
जिनकी वार्ड में कोई  मान्यता नहीं है, उनको पद दिया जा है। 
संयम लोढ़ा ने कहा कि मैं विनती करना चाहता हूं कि पदाधिकारी बनाने से पहले उनके बूथ के कार्यकर्ताओं को बुलाओ, उनका रिपोर्ट कार्ड सामने रख कर पद दीजिए।


मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता बताया मजबूत

CM Advisor Sanyam Lodha 
विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विश्वसनीयता अच्छी है। 
उनकी लोकप्रियता के बदौलत प्रदेश में सरकार हैं और कांग्रेस पार्टी मजबूत है। 
वहीं दूसरी ओर लोढ़ा ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वल्लभनगर में जमानत जब्त करवाने वाले और धारिाबाद में तीसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी के नेता 2 तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का सपना देख रहे है। 

Must Read: Rajasthan के बेरोजगार Uttar Pradesh के लखनऊ कांग्रेस कार्यालय के बाहर कर रहे है प्रदर्शन, 4 दिन से प्रियंका गांधी से मुलाकात का इंतजार

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :