Uttar Pradesh @कांग्रेस चुनावी खेल शुरू: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में 403 सीटों में से 161 पर महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने किया ऐलान

कांग्रेस पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा के साथ ही नया नारा दिया कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में 403 सीटों में से 161 पर महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने किया ऐलान

नई दिल्ली, एजेंसी। 
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी। आज कांग्रेस पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा के साथ ही नया नारा दिया कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। लखनऊ में प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बड़ा ऐलान किया है।

कांग्रेस 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देती है तो उत्तर प्रदेश में  403 विधानसभा सीटों पर 161 महिलाओं को टिकट मिलने की संभावना है। आप को बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब प्रियंका गांधी ने इस की घोषणा की तब उनके साथ मंच पर सात पुरुष मौजूद थे, लेकिन उनके आस पास वाली सीट पर दो महिलाएं बैठी थी। वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिवारवाद का समर्थन करते हुए कहा कि चुनावों में असरदार नेता अपने परिवार की महिलाओं को टिकट दिलाने की लॉबिंग करेंगे तो इसमें कोई हर्ज नहीं हैं। हालांकि विधानसभा चुनावों में स्वयं के चुनाव लड़ने के सवाल को वे टाल गई।


15नवंबर तक टिकट के मांगे आवेदन
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने आवेदन मांगे हैं और 15 नवंबर तक लोग टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। विधानसभा चुनावों में महिलाओं को टिकट मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के फेस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया।


प्रयागराज की लड़कियां ने बताया भेदभाव 
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब 2019 में उत्तर प्रदेश में प्रयागराज आई थी, उस दौरान यूनिवर्सिटी की लड़कियां मुझसे मिलीं और लड़कों और लड़कियों के लिए अलग—अलग नियमों की जानकारी दी।इसके चलते कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी का यह फैसला उन्नाव की उस लड़की के लिए जिसे जलाकर मार दिया गया था, हाथरस की उस लड़की के लिए है जिसे न्याय तक नहीं मिला। कांग्रेस का यह फैसला सोनभद्र की उस महिला के लिए है जिसने लोगों के लिए आवाज उठाई। पार्टी का फैसला उत्तर प्रदेश की हर महिला के लिए है जो आगे बढ़ाना चाहती है।

Must Read: Rajasthan में सूचना तकनीक के व्यापक उपयोग से प्रदेश ई—गवर्नेंस के क्षेत्र में अग्रणी: सीएम गहलोत

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :