झारखंड : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 9 पर केस दर्ज, एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध मारने का आरोप

झारखंड पुलिस ने इन दोनों नेताओं समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस बार भाजपा नेता मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे पर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध मारने का आरोप लगा है। 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 9 पर केस दर्ज, एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध मारने का आरोप

देवघर | भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। झारखंड पुलिस ने इन दोनों नेताओं समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस बार भाजपा नेता मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे पर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध मारने का आरोप लगा है। 

उड़ान भरने की मंजूरी के लिए डाला था दबाव
इन नेताओं समेत लोगों पर आरोप है कि, इन्होंने एटीसी ऑफिस में घुसकर सभी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया और अधिकारियों पर उड़ान भरने की मंजूरी के लिए दबाव डाला है। जिससे एयरपोर्ट की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है। सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर एक सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें:- पुलिस में हड़कंप: औरंगाबाद: पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से दुखी महिला ने कमिश्नर ऑफिस में खुद को किया आग के हवाले

इन धाराओं में केस दर्ज
झारखंड पुलिस ने भाजपा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर कथित तौर पर देवघर से टेक-ऑफ के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी से जबरन मंजूरी लेने का आरोप है। कुंडा थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों सांसदों निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत नौ लोगों पर आईपीसी की धारा 336, 447, 448 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:-पंक्चर हो गया था बस का टायर: बाराबंकी में डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, दो दर्जन घायल

Must Read: Rajasthan Government ने इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना 2021 के तहत 50 हजार तक के ऋण दस्तावेजाें से हटाई स्टाम्प ड्यूटी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :