पुलिस में हड़कंप: औरंगाबाद: पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से दुखी महिला ने कमिश्नर ऑफिस में खुद को किया आग के हवाले

औरंगाबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जिसके बाद पुलिस अधिकारी सफाई देते दिख रहे हैं। यहां एक महिला ने पुलिसकर्मियों द्वारा उसके केस पर कार्रवाई नहीं करने से परेशान होकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली।

औरंगाबाद: पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से दुखी महिला ने कमिश्नर ऑफिस में खुद को किया आग के हवाले
File Photo

औरंगाबाद |  महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जिसके बाद पुलिस अधिकारी सफाई देते दिख रहे हैं। यहां एक महिला ने पुलिसकर्मियों द्वारा उसके केस पर कार्रवाई नहीं करने से परेशान होकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वालूज पुलिस स्टेशन के मांडवा गांव में महिला ने मामला दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसी बात से महिला काफी परेशान थी। 

ये भी पढ़ें:- राष्ट्रपति पेट्रो ने की कड़ी निंदा : कोलंबिया में पुलिस अधिकारियों से भरे वाहन को उड़ाया, 8 अफसरों की मौत

आग लगाते ही मचा पुलिस में हड़कंप
मृतक महिला सविता दीपक काले की उम्र 35 साल थी। महिला का आरोप था कि, उसका पति और कुछ महिलाएं उसे प्रताड़ित करती हैं, लेकिन पुलिस में शिकायत करने के बावजूद इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। महिला बार-बार थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन जब उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने दुखी होकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। महिला को आग में घिरा देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया। लेकिन महिला 60 फीसदी तक जल चुकी थी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- पंक्चर हो गया था बस का टायर: बाराबंकी में डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, दो दर्जन घायल

महिला की मौत के बाद खुली पुलिस प्रशासन की आंख
महिला की मौत के बाद पुलिस प्रशासन जागा और मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें कुछ महिलाएं सविता से मारपीट करती दिख रही हैं। इससे पहले सविता ने बताया था कि उसे पिछले कुछ सालों से पड़ोस में रहने वाले महिलाएं परेशान कर रही हैं। उसका पति भी उन महिलाओं का ही साथ देता है।

Must Read: एमवीए और शिंदे गुट के विधायकों के बीच हुई धक्का-मुक्की

पढें महाराष्ट्र खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :