Rajasthan @ चिकित्सा सेवा ANM सम्मानित: जालोर के नारणावास पंचायत की एएनएम व्यास को फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड, महंत महेंद्र भारती व सरपंच जशोदा कंवर ने किया अभिनंदन

नारणावास पंचायत क्षेत्र की धवला एएनएम अनिता व्यास को चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड मिलने पर जागनाथ महादेव मठ नारणावास के महंत व नारणावास सरपंच जशोदा कंवर ने अभिनंदन किया है।

जालोर के नारणावास पंचायत की एएनएम व्यास को फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड, महंत महेंद्र भारती व सरपंच जशोदा कंवर ने किया अभिनंदन

जालोर।
नारणावास पंचायत (Narnawas Panchayat)क्षेत्र की धवला एएनएम(Dhavala ANM) अनिता व्यास(Anita Vyas) को चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड(Florence Nightingale Award) मिलने पर जागनाथ महादेव मठ नारणावास के महंत व नारणावास सरपंच जशोदा कंवर(Jashoda kanwar) ने अभिनंदन किया है। उप स्वास्थ्य केंद्र धवला की एएनएम अनिता व्यास का नारणावास पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर अभिनंदन कर  उत्साहवर्धन किया गया। सरपंच जशोदा कंवर ने एएनएम  अनिता व्यास को मिले इस अवार्ड को नारणावास पंचायत व जालोर जिले के लिए गौरव की बात बताया और उनके कार्यों की सराहना की। वहीं जागनाथ महादेव मठ के महंत महेंद्र भारती ने एएनएम अनिता व्यास की इस उपलब्धि को मेहनत का परिणाम बताया है। नारणावास के रूप सिंह राठौड़ ने चिकित्सा क्षेत्र में अच्छा कार्य करने एवं 53 बार रक्तदान करने वाली एएनएम अनिता व्यास को फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड मिलने पर खुशी जताई।   गौरतलब है कि गत 15 सितम्बर को जयपुर में वर्चुअल कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारणावास पंचायत क्षेत्र के धवला में कार्यरत एएनएम अनिता व्यास को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड 2020 से सम्मानित किया। यह सम्मान इंडियन नर्सिंग काउंसिल की ओर से चिकित्सा सेवा में बेहतर कार्य के लिए दिया जाता है। इस सम्मान में एएनएम अनिता व्यास को मेडल, प्रमाण पत्र और 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई। अनिता व्यास अब तक 53 बार रक्तदान कर चुकी है एवं अन्य कई प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। अभिनंदन समारोह में हीर सिंह राठौड़, डूंगर सिंह दहिया , रोजगार सहायक प्रेम प्रकाश जेठा राम, फका राम मेघवाल, कुइया राम देवासी आदि मौजूद थे।

Must Read: राजस्थान के चूरू में शादी से पहले दूल्हे वालों ने दुल्हन के घर कर दी पत्थर बाजी, धरी रह गई शादी

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :