राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में भी 18 से अधिक उम्र के लोगों को निःशुल्क लगेगा कोरोना वैक्सीन

राजस्थान सरकार ने भी प्रदेश के 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। प्रदेश के 18 साल से उपर के 2.90 करोड़ लोगों को फ्री वैक्सीनेशन होगा।

राजस्थान में भी 18 से अधिक उम्र के लोगों को निःशुल्क लगेगा कोरोना वैक्सीन

जयपुर। 
राजस्थान सरकार ने भी प्रदेश के 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। प्रदेश के 18 साल से उपर के 2.90 करोड़ लोगों को फ्री वैक्सीनेशन होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इसकी घोषणा की है।

सीएम गहलोत ने इस पर 3000 करोड़ रुपए खर्च आने का दावा किया है। सीएम गहलोत ने लिखा है कि यह बेहतर होता कि राज्य सरकारों की मांग के अनुसार भारत सरकार 60 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की तरह ही 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के युवाओं के वैक्सीनेशन का खर्च भी उठा लेती तो राज्यों का बजट डिस्टर्ब नहीं होता। आप को बता दें कि राज्य सरकार ने इसका खर्च केंद्र से उठाने की मांग की थी और इसी खींचतान की वजह से 1 मई से प्रस्तावित वैक्सीनेशन अटका हुआ था। राजस्थान से पहले कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा कर चुका है। अब तक देश के 12 राज्यों में फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा हो चुकी है। 
अभी तारीख की घोषणा नहीं


राजस्थान सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा भले ही कर दी हो लेकिन 1 मई से वैक्सीनेशन नहीं हो सकेगा। राजस्थान सरकार ने 15 मई तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर 18 वालों के वैक्सीनेशन पर अभी नई तारीख बताने में असमर्थता जाहिर की है। राजस्थान सरकार के अफसरों ने सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन खरीदने के लिए संपर्क किया लेकिन वहां स्टॉक उपलब्ध नहीं है। 

Must Read: Invest Rajasthan 2022 से पहले आज जयपुर इंवेस्टमेंट समिट में 23 हजार 528 करोड़ के एमओयू व एलओआई किए साइन

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :