कीर्ति कुल्हारी का पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी जल्द ही एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करतीं हुई नजर आने वाली है, हालांकि अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयीं है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर कीर्ति का कहना है कि उनका पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का सपना पूरा हो गया।

कीर्ति कुल्हारी का पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा
Kirti Kulhari and Pankaj Tripathi

न्यूज़ हेल्पलाइन- 16 सितंबर 2020
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी जल्द ही एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करतीं हुई नजर आने वाली है, हालांकि अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयीं है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर कीर्ति का कहना है कि उनका पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का सपना पूरा हो गया। 
 
कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी के साथ एक फोटो शेयर की और साथ ही अपने फैंस को संकेत दिया कि दोनों जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में एकसाथ काम करने वाले है, और इसकी पूरी जानकारी जल्द ही दर्शकों को वो देगी। 
 
कीर्ति ने फोटो शेयर कर कैप्शन दिया, "और किसी और चीज का पैकअप किया। और हाँ जो लोग मुझे और पंकज त्रिपाठी जी को साथ में काम करते हुए देखना चाहते थे. ... आपकी इच्छाएं पूरी होने वाली है, और साथ में मेरी भी। यह कितनी खुशी की बात है। और मेरी टीम अनुराधा और नासुर मैं तुम लोगो के बिना क्या करूंगी?"
 
इसके आगे कीर्ति ने कैप्शन को जारी रखते हुए लिखा, "माफ करिएगा, क्योंकि अभी प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकतीं, लेकिन यह आप लोगो के पास जल्द आ रहा है।"
 
कीर्ति और पंकज त्रिपाठी के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, फिलहाल अभी उनके इस प्रोजेक्ट के बाद में कुछ कहा नहीं जा सकता है। वही फैंस दोनों को एकसाथ अपकमिंग प्रोजेक्ट में देखने के लिए काफी उत्सुक है। 
 
पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म "गुंजन सक्सेना" में नजर आएंगे थे, फिल्म में उनके किरदार की खूब सराहना हुई थी। पंकज त्रिपाठी की पाइपलाइन में कई और प्रोजेक्ट है, जो जल्द ही आने वाले है। 
 
वही कीर्ति कुल्हारी फिल्म "द गर्ल ऑन द ट्रेन" में दिखाई देगी, जिसमें परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में है। फिल्म में कीर्ति एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आएंगी। 

Must Read: बेटी के यूएस जाते ही भावुक हुए श्रीनू वैतला

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :