प्रदेश में खतरनाक स्टेज पर कोरोना: राजस्थान में 24 घंटे में 18 हजार से अधिक कोरोना पाॅजिटिव केस, राजधानी  में 4900 से अधिक नए कोरोना मरीज

राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा हो रही है। प्रदेश में हर घंटे में 6 से ज्यादा कोरोना मरीज दम तोड़ रहे है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 26 जिलों में 164 लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान में 24 घंटे में 18 हजार से अधिक कोरोना पाॅजिटिव केस, राजधानी  में 4900 से अधिक नए कोरोना मरीज

जयपुर।
राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा हो रही है। प्रदेश में हर घंटे में 6 से ज्यादा कोरोना मरीज दम तोड़ रहे है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 26 जिलों में 164 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में अब तक 5346 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में शुक्रवार को 18 हजार 231 नए कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए। वहीं, 16930 मरीज रिकवर भी हुए। प्रदेश में अब तक 7,20,799 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। इनमें इनमें 516306 मरीज रिकवर हो गए है। ऐसे में प्रदेश में एक्टिव केस 1.99 लाख हो गए है। प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट 71 प्रतिशत है।
राजधानी में 4902 तो जोधपुर में 2602 पॉजिटिव
कोरोना से राजधानी जयपुर सहित छह जिले सबसे ज्यादा प्रभावित है। इनमें जयपुर में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4902 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। पिछले 14 महीने में जयपुर का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, गत 24 घंटे में जयपुर में 48 लोगों ने दम तोड़ा। जबकि 796 लोग रिकवर भी हुए। जयपुर में एक्टिव केसों की संख्या 48 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, कुल 1068 लोगों की कोरोना से जान गई है। इसी तरह, जोधपुर में 2602 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए। यहां 20 लोगों की मौत हुई, जबकि 2019 लोग रिकवर हुए। जोधपुर में अब तक 796 मौत हो चुकी है। यहां 25360 एक्टिव केस है। इसके अलावा उदयपुर में 1002 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 8608 रिकवर हो गए। इधर सिरोही जिले में भी कोरोना लगातार बढ़ रहा है। सिरोही जिले में पिछले 24 घंटे में 200 से अधिक कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए है। वहीं 2 लोगों की कोरोना से मौत हो गई तो 416 कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में 835 लोग पॉजिटिव हो गए। 2 लोगों की मौत हो गई। महज 20 मरीज रिकवर हुए। अलवर जिले में 805 कोरोना संक्रमित और 7 मरीजों की मौत हुई। जबकि 1123 लोग रिकवर हुए। अजमेर में 450 पॉजिटिव और 7 मौतें हुई। वहीं बीकानेर जिले में 621 लोग पॉजिटिव और 8 मौतें हुई। यहां 894 मरीज रिकवर हुए।

Must Read: भाजपा से आप विधायकों को कोई ऑफर नहीं, झूठे आरोप लगाने की बजाय नाम बताएं केजरीवाल : भाजपा

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :