गहरे कुएं में गिरा राष्ट्रीय पक्षी मोर: सिरोही जिले के कालंद्री थाना इलाके में हड़मतिया हनुमान मंदिर के नजदीक कुंए में गिरा राष्ट्रीय पक्षी, ग्रामीणों के सहयोग से वनकर्मियों ने निकाला बाहर

जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र के हड़मतिया हनुमान मन्दिर के पास एक कृषि कुएं में राष्ट्रीय पक्षी मोर गिर गया। इस पर कृषि कुएं के किसानों ने मोर को बाहर निकालने की काफी मशक्कत की, लेकिन मोर को बाहर नहीं निकाला जा सका। इस पर कुएं के किसान ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सिरोही जिले के कालंद्री थाना इलाके में हड़मतिया हनुमान मंदिर के नजदीक कुंए में गिरा राष्ट्रीय पक्षी, ग्रामीणों के सहयोग से वनकर्मियों ने निकाला बाहर

सिरोही। जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र के हड़मतिया हनुमान मन्दिर के पास एक कृषि कुएं में राष्ट्रीय पक्षी मोर गिर गया। इस पर कृषि कुएं के किसानों ने मोर को बाहर निकालने की काफी मशक्कत की, लेकिन मोर को बाहर नहीं निकाला जा सका। इस पर कुएं के किसान ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुआं बहुत ज्यादा गहरा होने के कारण मोर को जिंदा बाहर निकालना वन विभाग की टीम के लिए चुनौती भरा काम था। लेकिन वन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से इस गहरे कुएं से  मोर को सकुशल बाहर निकालकर बड़ी कामयाबी हासिल की। सकुशल बाहर निकाले मोर का पशु चिकित्सक शैलेश भाई ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया। इसके साथ ही पानी में पूरी तरह से तरबतर मोर को धूप में बैठाकर सुखाया गया। उसके बाद उसे जंगल मे आज़ाद छोड़ दिया गया।


इनकी मेहनत लाई रंग
वन विभाग की टीम के साथ—साथ स्थानीय किसान और पशु पक्षी प्रेमियों का भी राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुएं से बाहर निकालने में काफी अभूतपूर्व सहयोग रहा। कालंद्री वनपाल नाका के इंचार्ज आबिद कुरेशी वनपाल, सुमन कुमारी वन-रक्षक, शेषाराम पशु-रक्षक, वन्यजीव प्रेमी विक्रम रावल, वचनाराम मेघवाल, कृष्णा बावरी सहित कई लोगो ने कड़ी मेहनत कर इस मोर को गहरे कुएं से सकुशल बाहर निकालने का काम किया।

Must Read: रानीवाड़ा के जिस पूजा अस्पताल के एमडी को बीसीएमओ ने पहचानने से कर दिया था इनकार, उसके साथ हाथ मिलाते हुए फोटो हुई वायरल

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :