पंजाब में आप पार्टी के सीएम ने ली शपथ: पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ली सीएम पद की शपथ

पंजाब में आप पार्टी के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 17वें मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ग्रहण की। पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित ने भगवंत मान को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। भगवंत मान ने पंबाजी में ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ली सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली, एजेंसी। 
पंजाब में आप पार्टी के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 17वें मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ग्रहण की। पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित ने भगवंत मान को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
भगवंत मान ने पंबाजी में ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की। इसके बाद भाषण देकर इंकलाब जिंदाबाद का नारा भी लगाया।
कार्यकाल के लिहाज से मान पंजाब के 25वें सीएम हैं। 
भगवंत मान के सीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और पंजाब के भविष्य के लिए मिलकर काम करने की बात कही।


मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद मान ने कहा कि शहीदों को कुछ ही तारीखों पर क्यों याद किया जाता है। हमें हर रोज उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। 
मान ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को कहा कि अहंकार बिल्कुल नहीं करना चाहिए। मान ने केजरीवाल की तारीफ की और उनके लिए तालियां भी बजवाई।
सीएम ने कहा कि बेरोजगारी, खेती, भ्रष्टाचार, व्यापार, स्कूल, अस्पताल सब दिशा में कार्य होगा। पंजाब की जनता का भला होगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम जनता के जैसे ही है, औ जनता बनकर ही रहेंगे। 
सीएम का शपथ ग्रहण 12.30 बजे शुरू होना था, लेकिन मौसम में खराबी के चलते 50 मिनट देरी से कार्यक्रम शुरू हुआ।
 अधिकारियों के मुताबिक खराब मौसम के चलते खटकड़ कलां गांव पहुंचने में उन्हें देरी हो गई। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आप के मनीष सिसोदिया भी मंच पर पगड़ी में नजर आए।


भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह
भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित किया गया। 
ऐसा बताया जा रहा है कि 2011 में पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे भगवंत मान का सियासी सफर शुरू हुआ था। आज समारोह में अधिकांश लोग बसंती रंग की पगड़ी व दुपट्टा ओढ़कर समारोह में पहुंचे थे। 
समारोह में मान की बेटी सीरत कौर मान व बेटा दिलशान मान भी अमेरिका से खटकड़ कलां गांव आए थे। मान की पत्नी इंद्रप्रीत कौर का 2015 में ही तलाक हो गया था।
शपथ ग्रहण करने से पूर्व भगवंत मान मोहाली एयरपोर्ट से अरविंद केजरीवाल के साथ खटकड़ कलां गांव पहुंचे। 
खटकड़ कलां गांव में शपथ ग्रहण के लिए करीबन 13 एकड़ क्षेत्र में पांडाल लगाया गया। 
इसमें तीन मंच बनाए गए थे। पहले मंच पर सीएम मान व राज्यपाल पुरोहित, दूसरे पर अरविंद केजरीवाल तथा उनकी कैबिनेट बैठी। तीसरे मंच पर पंजाब के 116 विधायकों को बैठाया गया। 

Must Read: आसियान की एकता और केंद्रीयता भारत के लिए सदैव एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता:प्रधानमंत्री मोदी

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :