मुंबई नोबेल पीस अवॉर्ड सत्र 2022: सिरोही के ब्रांड एंबेसेडर दिलीप पटेल को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल पीस अवॉर्ड सत्र 2022 से किया सम्मानित

सिरोही के ब्रांड एंबेसेडर और माउंट आबु के ब्रांड प्रमोटर दिलीप पटेल ने इक दफा फिर से अपने अविश्वसनीय कार्यों से आज सिरोही का नाम मुंबई मायानगरी में रोशन किया हैं। मुंबई में दादा साहब फाल्के आइकन अवॉर्ड फिल्म्स द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल पीस अवॉर्ड सत्र 2022 में दिलीप पटेल को दिया गया।

सिरोही के ब्रांड एंबेसेडर दिलीप पटेल को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल पीस अवॉर्ड सत्र 2022 से किया सम्मानित

मुंबई।
सिरोही के ब्रांड एंबेसेडर और माउंट आबु के ब्रांड प्रमोटर दिलीप पटेल ने इक दफा फिर से अपने अविश्वसनीय कार्यों से आज सिरोही का नाम मुंबई मायानगरी में रोशन किया हैं। 
मुंबई में दादा साहब फाल्के आइकन अवॉर्ड फिल्म्स द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल पीस अवॉर्ड सत्र 2022 में दिलीप पटेल को उनके द्वारा जनहित के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया गया। 
पटेल देश में बाईक राइडिंग कर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में इन्हें सर्वोच्च प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता और सर्वोच्च यात्री के खिताब से सम्मानित किया गया है।


दिलीप पटेल को अब तक कई बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका हैं। दिलीप पटेल अपने कार्यों और अपने नाम व सम्मान को हमेशा जनहित की सेवा में लगा रहे है। 
दिलीप पटेल ने अपने शहर सिरोही को इक अलग ही पहचान दिलाने के संकल्प के साथ अपने हुनर से अथक प्रयास कर रहे है।
लगभग 12वर्ष से दिलीप पटेल सिरोही और माउंट आबू को  देश के प्रसिद्ध शहरों से पहचान दिलाने में लगे हैं। दिलीप पटेल अपनी पहचान बनाने से ज्यादा सिरोही की पहचान बनाने में लगे है।
दिलीप पटेल ने सम्मान पाकर दादा साहब फाल्के आइकन अवॉर्ड फिल्म्स को धन्यवाद देते हुए मंच पर सिरोही की संस्कृति व शूरवीरों देवनागरी के बारे में विचार साझा किए।
उन्होंने सिरोही की तलवार की विशेषताएं सबको बताते हुए कहा कि हमारा आत्मविश्वास ही हमारा पहला साथी होता है। हमेशा सभी परिस्थितियों में हमारा साथ देता है।
इसलिए खुद पर विश्वास रखिए और अपने कामों को नि:स्वार्थ करते जाइए निश्चित ही परिणाम अविश्वसनीय ही मिलेगा।

Must Read: राजस्थान में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 23 व 24 अक्टूबर को

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :