Raj K. Purohit V/S Devji Patel: महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज के पुरोहित का बयान सांसद पटेल के लिए चुनौती!

नके इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वे वर्तमान सांसद देवजी पटेल के कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही उन्होंने तुलना भी कर दी कि अगर वे सांसद होते तो देवजी पटेल से बेहतर काम करते। लगे हाथ उन्होंने महाराष्ट्र में स्वयं के विधायक व प्रवासी संघ के पदाधिकारी रहने के दौरान किए गए विकास कार्य भी गिनवा दिए।

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज के पुरोहित का बयान सांसद पटेल के लिए चुनौती!

Firstbharat. जालोर

राज के पुरोहित के बयान से आगामी लोकसभा चुनाव सांसद पटेल के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह यह भी कि पिछले लोकसभा चुनाव में राज के पुरोहित ने भी जालोर—सिरोही संसदीय क्षेत्र से भाजपा से टिकट मांगा था। हालांकि पार्टी ने उन्हें निराश किया था। अब एक बार फिर से महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरोहित के जालोर दौरे और उनके बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि वे वर्तमान सांसद पटेल के लिए आगामी चुनाव में मुश्किलें खड़ी हो सकती है। 

राज के पुरोहित ने शुक्रवार को अपने जालोर दौरे के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में बयान दिया था, जो काफी चर्चा में है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कह दिया कि अगर वे सांसद होते तो जालोर—सिरोही के हालात कुछ और ही होते। देवजी पटेल लगातार भाजपा की ओर से चुनाव लड़कर तीसरी बार सांसद बने है। ऐसे में आगमी लोकसभा चुनाव से पहले पुरोहित का ये बयान काफी मायने रखता है। बड़ी बात ये भी है कि उनके प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए गए बयान के समय जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित भी मौजूद थे।

बयान के मायने

राज के पुरोहित ने कहा कि अगर वे जालोर—सिरोही क्षेत्र के सांसद होते तो हालात कुछ और ही हाते। उनके इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वे वर्तमान सांसद देवजी पटेल के कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही उन्होंने तुलना भी कर दी कि अगर वे सांसद होते तो देवजी पटेल से बेहतर काम करते। लगे हाथ उन्होंने महाराष्ट्र में स्वयं के विधायक व प्रवासी संघ के पदाधिकारी रहने के दौरान किए गए विकास कार्य भी गिनवा दिए।

पुरोहित बोले : रेल सुविधाओं के लिए मैं प्रयासरत हूं

प्रेस वार्ता के दौरान पुरोहित ने बताया कि सांसद नहीं होते हुए भी जालोर—सिरोही में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत है। पुरोहित ने कहा कि वो लंबे समय से क्षेत्र में रेल सुविधाओं में विस्तार के लिए प्रयासरत है जिससे यहां के प्रवासियों को आवागमन के लिए सीधे साधन व बेहतर सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से काफी संख्या में लोग बाहर रहकर व्यवसाय व नौकरी करते हैं और सुविधाओं के अभाव में उन्हें आवागमन में काफी तकलीफ उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि वो निरंतर रेल मंत्री से संपर्क में है ताकि यहां के प्रवासियों के लिए नई रेल सुविधाएं मिल सके। वहीं उन्होंने आबूरोड़, सिरोही व उदयपुर एयरपोर्ट पर सुविधाओं में विस्तार करवाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही।

ये रहे मौजूद

जालोर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, नगरपरिषद सभापति गोविंद टाक, नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत, नगर महामंत्री दिनेश महावर, दिलीप भट्ट, परमवीरसिंह व जोगेश सेन सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must Read: राजस्थान विधानसभा का षष्ठम सत्र में 8 माह में हुई 26 बैठक, 186 घंटे 46 मिनट की विधानसभा कार्रवाई में 8763 प्रश्न

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :