67वां राष्ट्रीय फिल्म फेयर अवॉर्ड समारोह: सुशांत सिंह राजपूत की 'छ‍िछोरे' को मिला बेस्‍ट फ‍िल्‍म अवॉर्ड

आप को बता दें कि 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे फिल्म को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड दिया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की 'छ‍िछोरे' को मिला बेस्‍ट फ‍िल्‍म अवॉर्ड

मुंबई।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वां समारोह (national film awards) का आयोजन आज शाम चार बजे से शुरू हो गया। नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पर दी है। आप को बता दें कि 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे फिल्म को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड दिया गया है।

वहीं बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर  बी प्राक (फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी के लिए), बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मनोज बाजपेयी (भोसले) और धनुष (असुरन) को दिया गया है। इसके साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कंगना रनौत (मणिकर्णिका और पंगा) के लिए दिया गया है। इसके साथ ही बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- वाइल्ड कर्नाटक (डेविड एटेनबरो), बेस्ट फिल्म क्रिटिक- सोहिनी चटोपाध्याय, 
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार 'ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरिस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा' को मिला है। वहीं मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट  सिक्किम को दिया गया। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा था। इन पुरस्कारों के लिए आखिरी एंट्री 17 फरवरी 2020 तक ही रखी गई थी।

Must Read: Central Government Culture Minister मीनाक्षी लेखी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बाइक अभियान का किया आगाज

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :