म्हारी मायड़ फिल्म ​ट्रेलर रिलीज: सोशल मीडिया पर राजस्थानी फिल्म म्हारी मायड़ के ट्रेलर को किया जा रहा है पसंद, जालोर विधायक के रोल की हो रही है प्रशंसा

आजादी के सात दशक बाद भी राजस्थानी भाषा को मान्यता नहीं मिल पाई। ऐसे में जोधपुर के रोमियो राठौड़ ने म्हारी मायड़ फिल्म के माध्यम से भाषा का मुद्दा उठाया है। फिल्म का ट्रेलर राजस्थान दिवस के अवसर पर रिलीज किया गया

सोशल मीडिया पर राजस्थानी फिल्म म्हारी मायड़ के ट्रेलर को किया जा रहा है पसंद, जालोर विधायक के रोल की हो रही है प्रशंसा

सिरोही।
30 मार्च, एक दिन जब प्रदेश भर में राजस्थान दिवस मनाया जाता है, सरकार सरकारी स्मारकों पर रोशनी कर देती है तो राजस्थानी सोशल मीडिया पर संदेश भेज कर या फिर अपनी डीपी लगाकर एक—दूसरे को बधाई दे देता है। लेकिन राजस्थानी भाषा को मान्यता या फिर राजस्थानी भाषा के इस्तेमाल का सवाल जब आता है तो लोग बगले झाकने को मबजूर हो जाते है। आजादी के सात दशक बाद भी राजस्थानी भाषा को मान्यता नहीं मिल पाई। ऐसे में जोधपुर के रोमियो राठौड़ ने "म्हारी मायड़" (Mahari Mayad) फिल्म के माध्यम से भाषा का मुद्दा उठाया है। फिल्म का ट्रेलर राजस्थान दिवस के अवसर पर रिलीज किया गया और महज कुछ दिनों में ही इसे करीबन 50 हजार लोगों ने देख ​​लिया। https://youtu.be/yw9XUds1Qm4   इतना ही नहीं, दर्शकों ने भाषा को लेकर बनाई जा रही इस फिल्म के समर्थन में अपना पक्ष भी कमेंट्स में रखा है।


फिल्म के निर्देशक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि फिल्म के माध्यम से राजस्थानी भाषा की मान्यता का संदेश आम आदमी को जागरुक करने में मदद करेंगा। फिल्म के मुख्य कलाकार रोमियो राठौड़, दिनेश राजपुरोहित, सिमरन खान व आयूषी हवलदार हैं। सह कलाकार दिनेश अग्रवाल और शरद शर्मा हैं। फिल्म में जालोर से विधायक का भी रोल दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशक दिनेश राजपुरोहित व सहनिर्देशक मुकेश चौहान ने किया और फिल्म निर्माता रोमियो राठौड़ के पिता जबर सिंह राठौड़ है।

Must Read: Youth Affairs and Sports Minister Ashok Chandna ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल करने की घोषणा की

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :