Maharashtra@ राणे का बड़ा दावा: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र को लेकर किया बड़ा दावा, मार्च तक बनेगी भाजपा की सरकार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान ने आज महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राणे ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार के गिरने के संकेत दिए। इनता ही नहीं, उन्होंने महाराष्ट्र में मार्च 2022 तक भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र को लेकर किया बड़ा दावा, मार्च तक बनेगी भाजपा की सरकार

नई दिल्ली, एजेंसी।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) के बयान ने आज महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राणे ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार के गिरने के संकेत दिए। इनता ही नहीं, उन्होंने महाराष्ट्र में मार्च 2022 तकBJP की सरकार बनाने का दावा किया। राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार आ जाएगी तो यहां अपेक्षित बदलाव दिखाई देगा। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद शिवसेना (Shiv Sena) ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। राणे ने इस गठबंधन को महा विकास अघाड़ी का नाम दिया।


महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष की बात होगी सच साबित
राणे ने कहा कि यह बात मेरे अंदर की है। इसलिए मैं उसे बाहर नहीं निकालना चाहता हूं। सरकार बनानी है या सरकार को गिरानी है यह कुछ सीक्रेट रखना होता है। राणे ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) का नाम लेकर कहा कि मार्च तक भाजपा सरकार बनाएंगे, अब यह बात उनके जुबान से निकल गई तो उसे सच साबित करने के लिए काम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे को लेकर कहा कि उनकी तबीयत खराब है। मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। लेकिन यह तय है कि गठबंधन सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलती है। आपको बतादें कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को इस साल 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें कुछ घंटे बाद बेल दे दी गई थी। 

Must Read: देश की रक्षा में युवा शक्ति व अनुभव के सेतु बनेंगे अग्निवीर

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :