भाजपा का "एक पेड मां के नाम "अभियान शुरू: मोदी की अपील के बाद भाजपा में शुरू हुआ एक पेड़ मां के नाम अभियान, सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास माताजी के साथ लगाया पौधा

जपा की ओर से प्रदेश में वृक्षारोपण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज  मुख्यमंत्री आवास पर अपनी माताजी गोमती देवी के साथ बेल का पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे परम मित्र हैं और हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है।

मोदी की अपील के बाद भाजपा में शुरू हुआ एक पेड़ मां के नाम अभियान, सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास माताजी के साथ लगाया पौधा

जयपुर, 23 जून। भाजपा की ओर से प्रदेश में वृक्षारोपण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज  मुख्यमंत्री आवास पर अपनी माताजी गोमती देवी के साथ बेल का पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे परम मित्र हैं और हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है।

वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। मिट्टी के कटाव को रोकते हैं वहीं दूसरी ओर पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के साथ ही पारिस्थितिक संतुलन को भी बनाए रखते हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करें और पर्यावरण को स्वच्छ तथा हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें। 


गौरतलब है कि गत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाते हुए देशवासियों से आग्रह किया था कि वे सभी अपनी माताजी के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

Must Read: ब्रिटिश के अरबपति रिचर्ड ब्रैन्सन ने अंतरिक्ष के ऐतिहासिक सफर पर भरी उड़ान, भारत की सिरिशा भी ग्रुप में शामिल,कॉमर्शियल टूर का अहम पड़ाव

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :