Delhi News: केजरीवाल की सौगात, दिल्ली डेंटल सर्जन्स कैडर के गठन को मंजूरी, स्थाई हो सकेंगे अस्थाई सर्जन

दिल्ली सरकार की अरविंद केजरीवाल सरकार ने डेंटल सर्जनों को एक बड़ी सौगात दी है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने डेंटल सर्जन सर्विस रूल्स के लिए एक कैडर के गठन को मंजूरी दे दी है।

केजरीवाल की सौगात, दिल्ली डेंटल सर्जन्स कैडर के गठन को मंजूरी, स्थाई हो सकेंगे अस्थाई सर्जन

नई दिल्ली | दिल्ली सरकार की अरविंद केजरीवाल सरकार ने डेंटल सर्जनों को एक बड़ी सौगात दी है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने डेंटल सर्जन सर्विस रूल्स के लिए एक कैडर के गठन को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद तो डेंटल सर्जनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए डेंटल सर्जन कैडर के गठन का फैसला लिया है। 

अस्थायी तौर पर सेवाएं दे रहे सर्जन हो सकेंगे नियमित
बता दें कि, यह दिल्ली में डेंटल सर्जन्स के लिए इस तरह का पहला कैडर है। केजरीवाल सरकार के इस कदम से पिछले दो दशकों से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में अस्थायी तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे डेंटल सर्जन अब नियमित हो सकेंगे और नियमित भर्ती में भी मदद मिलेगी। डेंटल सर्जनों ने इसके लिए दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि, डेंटल सर्जन कैडर के गठन के लिए हम दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और विभाग के सभी अधिकारियों के आभारी है।

ये भी पढ़ें:- Big Success: भारतीय सेना को बड़ी सफलता, लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार, निशाने पर थे वीआईपीज

कई सालों से जारी थी मांग
डेंटल सर्जन कई सालों से कैडर गठन करने की मांग कर रहे थे। सर्जनों की भर्ती के करीब 23 सालों बाद डेंटल कैडर नियमों को अधिसूचित किया गया है। ये डेंटल सर्जन साल 1998 में अस्थायी तौर पर नियुक्त किए गए थे। डेंटल सर्जन कैडर के गठन को लेकर डेंटल सर्जन्स के प्रतिनिधिमंडल ने कई बार आवाज बुलंद की, लेकिन उन्हें हर बार निराशा झेलनी पड़ी। 

ये भी पढ़ें:- Sunil Jakhar Leave Congress: राजस्थान में चिंतन शिविर के बीच पंजाब में कांग्रेस को महाझटका, सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से तोड़ा नाता

Must Read: सीएम आवास पर गाजे-बाजे के साथ जश्न, हेमंत बोले- संवैधानिक संस्थाओं को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे?

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :