Shinzo Abe Attack : शिंजो आबे की हत्या, पीएम मोदी ने कहा- प्रिय मित्र पर हमले से बेहद दुखी हूं...

Japan के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर सरेआम हमले की घटना ने पूरी दुनिया को दहला दिया है। पूर्व पीएम पर हुए इस हमले की दुनियाभर के नेताओं ने कड़ी निंदा की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस हमले पर दुख जताया है। 

शिंजो आबे की हत्या, पीएम मोदी ने कहा- प्रिय मित्र पर हमले से बेहद दुखी हूं...

नई दिल्ली । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर सरेआम हमले की घटना ने पूरी दुनिया को दहला दिया है। शिंजो को बीच सड़क पर गोली मारी गई,  जिसके बाद वो वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ समय के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। पूरे जापान में शोक की लहर छा गई है। पूर्व पीएम पर हुए इस हमले की दुनियाभर के नेताओं ने कड़ी निंदा की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस हमले पर दुख जताया है। 

प्रिय मित्र पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं...
पीएम मोदी ने शिंजो आबे पर हमले के बाद दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा कि, मेरे प्रिय मित्र आबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदना और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

ये भी पढ़ें:- RJD प्रमुख लालू प्रसाद यावद के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर आई सामने

क्वाड सम्मेलन में हुई थी पीएम मोदी और शिंजो आबे की मुलाकात
आपको बता दें कि, गत 24 मई को ही क्वाड सम्मेलन के लिए जापान पहुंचे पीएम मोदी ने शिंजो आबे से भी मुलाकात की थी। इस दौरान शिंजो के अलावा दो और पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा और योशिरो मोरी में पीएम मोदी से मिले थे। इसके अलावा शिंजो आबे जल्द ही जापान-भारत संघ (जेआईए) के अध्यक्ष भी बनने वाले थे। ऐसे में पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान शिंजो आबे को शुभकामनाएं भी दी थीं।

9 साल तक रहे जापान के प्रधानमंत्री
जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे 67 वर्षीय शिंज़ो आबे करीब 9 साल जापान के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 2006 में एक साल और फिर 2012 से 2020 तक पीएम पद संभाला था। 

Must Read: डीआरडीओ ने सतह से हवा में वार करने वाली वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज मिसाइल का किया सफल परीक्षण

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :