Bipasha Basu Pregnant: शादी के 6 साल बाद बिपाशा हुई प्रेग्नेंट! करण सिंह ग्रोवर जल्द बन सकते हैं पापा

Bipasha Basu Pregnant: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड में हॉटनेस का तड़का लगाने वाली बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है और जल्द ही पहले बच्चे मां बन सकती हैं।

शादी के 6 साल बाद बिपाशा हुई प्रेग्नेंट! करण सिंह ग्रोवर जल्द बन सकते हैं पापा

मुंबई | Bipasha Basu Pregnant: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड में हॉटनेस का तड़का लगाने वाली बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है और जल्द ही पहले बच्चे मां बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की गोद में एक नन्हा-मुन्ना बच्चा खेलने वाला है। 

शादी के 6 साल बाद आई खुशखबर!
अप्रैल 2016 में एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बनने के बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद अब माता-पिता बनने के तैयारी में हैं। खबरों की माने तो बिपाशा बसु और करण के एक नजदीकी सूत्र से इस बात का खुलासा हुआ है। ये रोमांटिक कपल अब जल्द अपने बच्चे का अनाउंसमेंट करने वाले हैं। करण-बिपाशा मम्मी-पापा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, अभी इस कपल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। लाखों दिलों की धड़कन रही बिपाशा भले ही शादी के बाद फिल्मों से दूर चली गई हो, लेकिन आज भी उनकी हॉटनेस के लोग दिवाने हैं। 

ये भी पढ़ें:- हर स्टूडेंट को मिलेंगी दो यूनिफॉर्म: राजस्थान की गहलोत सरकार देगी सभी स्टूडेंट्स को मुफ्त में यूनिफॉर्म, तैयारियां शुरू

2015 में आए थे एक-दूसरे के करीब
आपको बता दें कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में एक-दूसरे के करीब आए थे, जब दोनों बॉलीवुड की हॉरर फिल्म अलोन में एक साथ काम कर रहे थे। इसके बाद दोनों की रिलेश्नशिप जग जाहिर हो गई थी और दोनों ने एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली थी। 


ये भी पढ़ें:- अर्पिता का तिलिस्म: अर्पिता मुखर्जी की खुल रही नई-नई परतें, 4 लग्जरी गाड़ियां गायब, भारी कैश भरा होने की आशंका

Must Read: Youth Affairs and Sports Minister Ashok Chandna ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल करने की घोषणा की

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :