विवादों से रहा है नाता: मुंबई एयरपोर्ट पर एक्टर कमाल आर खान गिरफ्तार, अब इस मुसीबत में फंसे
ट्वीट और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाये रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (केआरके) मुसीबत में आ गए है। कमाल खान को एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई | ट्वीट और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाये रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (केआरके) मुसीबत में आ गए है। कमाल खान को एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मलाड पुलिस ने उन्हें साल 2022 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया है। अब पुलिस कमाल खान को बोरीवली कोर्ट में पेश करेगी।
कई बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके केआरके का हमेशा ही विवादों से नाता रहा है। जानकारी के मुताबिक, केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया था। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर अब बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- प्रेग्नेंसी को लेकर बिपाशा बसु ने खोला राज, कहा- बेबी होने का यही सही समय, बेबी गर्ल की कर रही तैयारी
सलमान ने भी किया था मानहानि का केस
अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कमाल खान के लिए ये कोई नयी बात नहीं है। इससे पहले भी वे गिरफ्तार हो चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म राधे पर निगेटिव कमेंट्स करने को लेकर सलमान ने भी केआके पर मानहानि का मुकदमा किया था।
ये भी पढ़ें:- न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह सुबह-सुबह ही पहुंच गए पुलिस थाने, खुद को बताया निर्दोष
Must Read: सनी लियोनी ने फिर से दिखाई अपनी पहले जैसी मदहोश करने वाली अदाएं, Photos
पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन