BJP Attack: भाजपा का हमला कहा- ‘49 जन्म लेकर भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते नीतीश कुमार’ 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ नाता तोड़कर महागठबंधन से नाता जोड़ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारियों के बीच भाजपा नेताओं में जमकर आक्रोश है। ऐसे में नीतीश कुमार अब भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए है

भाजपा का हमला कहा- ‘49 जन्म लेकर भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते नीतीश कुमार’ 

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ नाता तोड़कर महागठबंधन से नाता जोड़ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारियों के बीच भाजपा नेताओं में जमकर आक्रोश है। ऐसे में नीतीश कुमार अब भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए है और उन पर लगातार तीखे वार शुरू हो गए हैं। बता दें कि, नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाजपा का दामन छोड़ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। 

जनता और जनादेश को धोखा दिया
बिहार में भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार ने बिहार की जनता और जनादेश के साथ धोखा किया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने नीतीश कुमार को धोखेबाज तक कह दिया।

ये भी पढ़ें:- दो महीने में दूसरी बार पॉजिटिव: प्रियंका गांधी फिर से पाई गई कोरोना संक्रमित, आइसोलेश में कर रही प्रोटोकॉल का पालन

49 जन्म लेकर भी पीएम नहीं बन सकते नीतीश
इसी बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए बिहार और भारत की जनता नरेंद्र मोदी को जिंदगीभर पीएम के लिए मन और आशीर्वाद दे चुकी है। पीएम का पद मोदी जी के लिए आरक्षित है। नीतीश कुमार 49 जन्म लेकर भी पीएम नहीं बन सकते। 

ये भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी सफलता: यूपी ATS ने किया ISIS से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, कई लोग थे निशाने पर

Must Read: एनसीपी प्रदेशाध्यक्ष ने बाली में की जनसुनवाई, बाली में चुनाव पर की चर्चा

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :