जालौर को सीएम की सौगात: जालौर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नई सौगात, जालौर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि की आवंटित

जालौर में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर जिले की सायला तहसील के ग्राम मौजा उनडी में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण करने की घोषणा की है। इस के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 11(ए) के तहत 20.30 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति

जालौर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नई सौगात, जालौर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि की आवंटित

जयपुर, 22 जून। जालौर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई सौगात दी। 
जालौर में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर जिले की सायला तहसील के ग्राम मौजा उनडी में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण करने की घोषणा की है।

 इस के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 11(ए) के तहत 20.30 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है। 

इस निर्णय से स्थानीय क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
 इस औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (रीको) द्वारा किया जाएगा।

Must Read: देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन में जालोर—सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह, लोकतंत्र के मंदिर का चौधरी ने नतमस्तक होकर किया अभिनंदन

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :