सीएम का बाईजी तालाब का अवलोकन: मुख्यमंत्री गहलोत ने बाईजी के तालाब का किया अवलोकन, अधिकारियों को विकास के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर शहर के प्राचीन जलाशय बाईजी का तालाब का अवलोकन किया। उन्होंने इसके जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण की प्रस्तावित योजना की जानकारी ली। गहलोत ने जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब के मूल हेरिटेज स्वरूप को बरकरार रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री गहलोत ने बाईजी के तालाब का किया अवलोकन, अधिकारियों को विकास के दिए निर्देश

जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर शहर के प्राचीन जलाशय बाईजी का तालाब का अवलोकन किया। उन्होंने इसके जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण की प्रस्तावित योजना की जानकारी ली। 
गहलोत ने जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब के मूल हेरिटेज स्वरूप को बरकरार रखते हुए यहां पार्क, वॉक-वे और पार्किंग सुविधाओं को विकसित किया जाए।


निरीक्षण के दौरान विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम (उत्तर) महापौर कुंती देवड़ा परिहार, जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त डॉ. इंद्रजीत यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
बाईजी का तालाब के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से संवाद भी किया। उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों से पूछा कि इस तालाब के पास विकास कार्य के रूप में उन्हें क्या चाहिए। इस पर सभी बच्चों ने एक स्वर में कहा, उन्हें यहां पार्क चाहिए।

स्टेडियम का भी किया दौरा 
सीएम गहलोत ने जोधपुर दौरे के ​तीसरे दिन बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का भी दौरा किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि यहां रैनोवेशन का कार्य चल रहा है। गहलोत ने स्टेडियम में मैच को लेकर कहा कि क्रिकेट की दुनिया मेरी समझ में नहीं आती।  बीसीसीआई के अलग ही नियम कायदे हैं।


मैच अलॉट करने के ​नियम भी अलग है। मैच को लेकर इससे संबंधित लोग ही जानते है। सीएम ने कार्यों के प्लान व ले-आउट की जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व जेडीए आयुक्त डॉ. इंद्रजीत यादव से जानकारी ली। 
उन्होंने मुख्य मैदान में लगाई हरी घास एवं प्रैक्टिस पिचों का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर व जेडीए आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुख्य मैदान में लेवलिंग, नई घास लगाने, प्रैक्टिस मैदान निर्माण एवं इनमें इरिगेशन सिस्टम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 

Must Read: सिरोही कलेक्टर, अतिरिक्त कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और कोतवाल कोरोना पॉजिटिव

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :