CM गहलोत का दुग्ध उत्पादकों को संबल: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना की प्रचार-प्रसार वैन को दिखाई हरी झण्डी, सरकार ने बढ़ाया दूध पर अनुदान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस से मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना की प्रचार-प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के किसानों एवं दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि करने के लिए दुग्ध उत्पादक संबल योजना शुरू की गई थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना की प्रचार-प्रसार वैन को दिखाई हरी झण्डी, सरकार ने बढ़ाया दूध पर अनुदान

जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस से मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना की प्रचार-प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के किसानों एवं दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि करने के लिए दुग्ध उत्पादक संबल योजना शुरू की गई थी।


इसके अंतर्गत राज्य के सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ में दूध की आपूर्ति करने वाले दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में दुध की आपूर्ति करने वाले सदस्यों को 1 अप्रेल, 2022 से दूध पर देय अनुदान राशि 2 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। 
दूध की खरीद के अतिरिक्त मिलने वाले इस 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान से पशुपालक किसानों को आर्थिक सम्बल मिलेगा। 
इससे उनकी आय में वृद्धि होगी तथा इस योजना से अधिकाधिक दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, महापौर कुन्ती देवडा, विधायक जोधपुर शहर मनीषा पंवार, विधायक लोहावट किशनाराम विश्नोई, रीको निदेशक सुनील परिहार, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

Must Read: Rajasthan Government ने नए साल पर IAS, IPS और IFS अधिकारियों के किए प्रमोशन और तबादलें

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :