राजस्थान विधानसभा चुनाव: ईडी भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने में व्यस्त, उल्टा पड़ेगा दांव : अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वैभव के खिलाफ चल रहे ईडी के मामले में कोई दम नहीं है, भाजपा इसका उपयोग राजनीतिक फायदे केलिए कर रही है।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वैभव के खिलाफ चल रहे ईडी के मामले में कोई दम नहीं है, भाजपा इसका उपयोग राजनीतिक फायदे केलिए कर रही है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज फेमा प्रकरण में ईडी द्वारा उनके बेटे वैभव गहलोत से पूछताछ पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि इस प्रजारण में कोई दम नहीं है और ईडी भाजपा को फायदा पहुंचाने की नीयत से कार्यवाही कर रही है।
प्रेस कांफ्रेंस में अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था और वह पेश हुए। उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए होंगे। क्या जवाब दिया मुझे नहीं पता।
अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि उनके बेटे ने चुनाव के बाद उन्हें बुलाने का अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कानून व्यवस्था को अपना काम करने दें। नोटिस में कोई तथ्य नहीं है, यह एक साधारण नोटिस है। घर की तलाशी भी राजनीतिक संदेश देने के लिए की गई कि देखो मुख्यमंत्री के बेटे से पूछताछ की जा रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि अब जनता में यह संदेश गया है कि वैभव को बारह साल पुराने मामले में बुलाया गया है, वह भी ठीक चुनाव के समय। लोगों को बात समझ में आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का यह दांव उल्टा पड़ेगा।
Must Read: वसुंधरा राजे के रिटायरमेंट की बात पर लोगों ने खूब बजाई तालियां, जानिए क्या था सच
पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन