राजस्थान प्रशासनिक बेड़े में फेरबदल: गहलोत सरकार ने देर रात बदले प्रशासनिक अधिकारी, करौली कलेक्टर को हटाया, जालोर के नए कलेक्टर होंगे निशांत जैन, देखें 69 अधिकारियों की लिस्ट

राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर का संभागीय आयुक्त बदल दिया गया, तो दूसरी ओर करौली दंगों के बाद करौली कलेक्टर को भी हटा दिया। सरकार ने जयपुर संभागीय आयुक्त को भी बदल दिया।

गहलोत सरकार ने देर रात बदले प्रशासनिक अधिकारी, करौली कलेक्टर को हटाया, जालोर के नए कलेक्टर होंगे निशांत जैन, देखें 69 अधिकारियों की लिस्ट

जयपुर।
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर का संभागीय आयुक्त बदल दिया गया, तो दूसरी ओर करौली दंगों के बाद करौली कलेक्टर को भी हटा दिया। सरकार ने जयपुर संभागीय आयुक्त को भी बदल दिया। अब विकास सीताराम भाले जयपुर के नए संभागीय आयुक्त होंगे। 
सरकार ने जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त का भी तबादला कर दिया। अब जेडीए आयुक्त रवि जैन होंगे। वहीं जितेंद्र कुमार उपाध्याय को जोधपुर का संभागीय आयुक्त लगाया गया है। आदेशों के मुताबिक सांवरमल वर्मा को भरतपुर संभागीय आयुक्त, यज्ञमित्र देव सिंह को राज्य मानवाधिकार आयोग सचिव, आबकारी आयुक्त प्रकाश राजपुरोहित लगाया है। देखें लिस्ट:—

Must Read: Advisor to the Chief Minister संयम लोढ़ा ने भाजपा की जन आक्रोश रैली को बताया मुद्दाविहिन रैली और फ्लॉप शो

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :