सिरोही उच्च शिक्षा मंत्री सिरोही में: गहलोत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने सिरोही के रेवदर कॉलेज का किया अवलोकन, जरूरतों को पूरा करने का दिलाया भरोसा

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्रसिंह यादव एवं विधायक संयम लोढ़ा ने मंगलवार को सिरोही जिले में मातुश्री शांताबा हजारीमल जी के पी संघवी कॉलेज रेवदर का विजिट किया। यादव एवं विधायक संयम लोढ़ा ने पुलिस थाना पालडी एम में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष योजना से 7 लाख की लागत से निर्मित स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया।

गहलोत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने सिरोही के रेवदर कॉलेज का किया अवलोकन, जरूरतों को पूरा करने का दिलाया भरोसा

जयपुर।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्रसिंह यादव एवं विधायक संयम लोढ़ा ने मंगलवार को सिरोही जिले में मातुश्री शांताबा हजारीमल जी के पी संघवी कॉलेज रेवदर का विजिट किया।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने शानदार कॉलेज भवन बना कर सरकार को सुपर्द करने के लिए के पी संघवी परिवार को धन्यवाद दिया। 
यादव ने कॉलेज की आवश्यकता के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी ली। इस अवसर पर सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कॉलेज में ऑडिटोरियम की जरूरत बताई।


इस पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री यादव ने प्राचार्य अजय शर्मा को निर्देश दिया कि वे रूसा फण्ड से ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव कॉलेज आयुक्तालय को भेजें ताकि उसको स्वीकृति दिलाई जा सके। 
इस अवसर पर सिरोही कलेक्टर डॉ भंवरलाल व पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव समेत अनेकों जन प्रतिनिधिगण एंव अधिकारीगण साथ थे।

पालडी एम थाने में स्वागत कक्ष का किया लोकार्पण
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्रसिंह यादव एवं विधायक संयम लोढ़ा ने पुलिस थाना पालडी एम में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष योजना से 7 लाख की लागत से निर्मित स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया।


इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ भंवर लाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह यादव एवं जन प्रतिनिधि तथा अधिकारीगण मौजूद थे।

Must Read: Education Department और टाबर सोसायटी प्रदेश की 2400 सरकारी स्कूलों में चलाएगी हाइजीन एवं स्वच्छता अभियान

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :