लाइफस्टाइल ब्रांड की श्रेणी में: किशन को दुबई में दिया द आइकॉनिक एंटरप्रेन्योर अवार्ड 2022
अपने व्यवसायिक कौशल से उन्होंने न केवल मोबाइल एसेसरीज में क्रांति लाई है बल्कि रोजगार के अवसर सृजित करके हजारों के जीवन को भी बदल दिया। साथ ही प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया मुहिम के तहत जागृति लाई।
सिरोही। भारत के अग्रणी मोबाइल एसेसरीज की ब्रांड वर्णी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक किशन माली को द आइकॉनिक एंटरप्रेन्योर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी अमृता फडणवीस, बॉलीवुड से कई नामचीन सितारे विवेक ओबेरॉय, परिणीति चोपड़ा, वानी कपूर, ईशा गुप्ता के कर कमलों से प्रदान किया गया। यह पुरस्कार भारत के अग्रणी लाइफस्टाइल ब्रांड की श्रेणी में दिया गया। गौरतलब है कि यह अवार्ड सेरेमनी अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन था।
किशन माली ने VARNi ब्रांड के संस्थापक के रूप में काम करते हुए वर्णी को इंडिया का लीडिंग हाई क्वालिटी मोबाइल एक्सेसरी ब्रांड बनाया है। इस कंपनी की स्थापना 2009 में की गई थी, जो वायरलेस स्पीकर, हेडसेट, वायरलेस हेडफ़ोन, पावर बैंक, मोबाइल बैटरी, यूएसबी केबल्स, टच स्क्रीन, एलसीडी, स्पेयर पार्ट्स, और कई अन्य मोबाइल एसेसरीज बनाती है।
अपने व्यवसायिक कौशल से उन्होंने न केवल मोबाइल एसेसरीज में क्रांति लाई है बल्कि रोजगार के अवसर सृजित करके हजारों के जीवन को भी बदल दिया। साथ ही प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया मुहिम के तहत जागृति लाई। किशन माली ने अपने अभिनव मोबाइल एसेसरीज लाइन, गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों के लिए देश भर में प्रतिष्ठा पूर्ण स्थान बनाया है।
Must Read: बीसलपुर बांध में पानी की जोरदार आवक, त्रिवेणी नदी को लेकर आई ये खबर
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन