फिर झटका! : कांग्रेस से ‘आजाद’ गुलाम नबी रविवार को जम्मू में करेंगे भव्य रैली, 200 कांग्रेसी कार्यकर्ता छोड़ेंगे पार्टी

73 वर्षीय गुलाम नबी आजाद रविवार को जम्मू के सैनिक फॉर्म में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि, आजाद इस रैली में अपनी नई पार्टी का ऐलान भी करेंगे।

कांग्रेस से ‘आजाद’ गुलाम नबी रविवार को जम्मू में करेंगे भव्य रैली, 200 कांग्रेसी कार्यकर्ता छोड़ेंगे पार्टी

नई दिल्ली |  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए पार्टी से इस्तीफा देने वाले जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद अब कांग्रेस से ‘आजाद’ होने के बाद पहली बार रैली करने जा रहे हैं। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी को एक और झटाका लगने वाला है क्यों कि, जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के 200 के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में त्याग पत्र सौंपेंगे। गौरतलब है कि आजाद ने 26 अगस्त को इस्तीफा देकर कांग्रेस से 50 साल पुराना अपना संबंध तोड़ लिया था।

आजाद रविवार को करेंगे नई पार्टी का गठन 
जानकारी के अनुसार, 73 वर्षीय गुलाम नबी आजाद रविवार को जम्मू के सैनिक फॉर्म में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि, आजाद इस रैली में अपनी नई पार्टी का ऐलान भी करेंगे। बता दें कि, जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद सहित एक दर्जन के करीब पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर गुलाम नबी को समर्थन दे दिया हैं। इसके बाद अब रविवार को कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता भी आजाद की रैली में शामिल होकर आजाद की नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:- राजधानी जयपुर में दिन दहाड़े व्यापारी से 15 लाख लूट ले गए लुटेरे, दो बाइक पर सवार होकर आए थे 5 बदमाश

जम्मू में आजाद का होगा भव्य स्वागत
जानकारी के मुताबिक, आजाद रविवार को 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू जाएंगे। इस दौरान जम्मू में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके दौरे को लेकर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। जम्मू हवाई अड्डे से रैली स्थल तक मार्ग में आजाद के स्वागत के लिए होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। आजाद की भव्य रैली को देखते हुए 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 

ये भी पढ़ें:- जा सकती हैं अजमेर शरीफ : रिश्ते मजबूत करने 5 सितंबर को भारत दौरे पर आ रही बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना

Must Read: Rajasthan Public Service Commission के स्थापना दिवस पर CM ने कहा सलेक्शन में पैसा चलता होगा, इस तरह की बातें मार्केट में

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :