Goa Congress Crisis: राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच गोवा में कांग्रेस को झटका, 8 विधायक होंगे भाजपा में शामिल

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गोवा में कांग्रेस के दिगंबर कामत और माइकल लोबा समेत 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है।

राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच गोवा में कांग्रेस को झटका, 8 विधायक होंगे भाजपा में शामिल

नई दिल्ली । राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गोवा में कांग्रेस के दिगंबर कामत और माइकल लोबा समेत 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है। गोवा बीजेपी अध्यक्ष सदानंद तानावडे ने दावा किया है कि, कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। 

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में हो सकता है भारी नुकसान
आपको बता दें कि, ये राजनीतिक घटना क्रम उस समय हो रहा है जब कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले है और जनता समेत पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस से जोड़ने के प्रयास कर रहे हैं। ऐसे समय में अगर ये गोवा के 8 विधायक कांग्रेस का हाथ छोड़ देते है तो आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ये पार्टी को बहुत बड़ा झटका होगा।

ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण हादसा, बस बेकाबू होकर खाई में गिरी, 11 की मौत, कई गंभीर

पहले कांग्रेस से गए थे 10 विधायक
बता दें कि, गोवा विधानसभा के सदस्यों की संख्या 40 है और मौजूदा वक्त में कांग्रेस के पास 11 और भाजपा के 20 विधायक हैं। गौरतलब है कि, जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक एक साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। 

मत्था टेकने राहुल पहुंचे शिवगिरी मठ
राहुल गांधी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान आज बुधवार को केरल में हैं। राहुल गांधी ने यहां श्री नारायण गुरु की समाधि पर मत्था टेकने के लिए तिरुवनंतपुरम के वर्कला में शिवगिरी मठ का दौरा किया है।

ये भी पढ़ें:- विदाई से पहले मानसून फिर सक्रिय, राजस्थान के कई जिलों भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी

Must Read: बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं करने के आरोप पर सीएम गहलोत ने दिया जवाब

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :