इसलिए करना पड़ा रद्द: यहां धरा रह गया ठुमकों की मल्लिका सपना चौधरी का कार्यक्रम, लोग नहीं देख सके सपना के ठुमके

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी डांस परफॉर्मेंस देने वाली थी। इसके लिए तैयारियां पूरी जोरों पर थी। यहां के लोग तो सपना को लेकर उत्साहित थे ही जबकि, दूसरे शहरों से भी लोग यहां पहुंच रहे थे।

यहां धरा रह गया ठुमकों की मल्लिका सपना चौधरी का कार्यक्रम, लोग नहीं देख सके सपना के ठुमके

झांसी | यूपी के झांसी में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और उनके चाहने वालों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उनका वहां होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। सपना का डांस प्रोग्राम रद्द होने से उनके फैंस को उनकी झलक पाने से वंचित होना पड़ा। 

दरअसल, झांसी के मऊरानीपुर में प्रांतीय जलविहार महोत्सव चल रहा है। यह मेला बुन्देलखण्ड समेत पूरे प्रदेश में मशहूर है। इस मेले के दौरान यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी के तहत यहां 15 सितंबर यानि बीते दिन अखिल भारतीय स्वीट नाइट कार्यक्रम का आयोजन भी तय था। इस कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी डांस परफॉर्मेंस देने वाली थी। इसके लिए तैयारियां पूरी जोरों पर थी। यहां के लोग तो सपना को लेकर उत्साहित थे ही जबकि, दूसरे शहरों से भी लोग यहां पहुंच रहे थे।

ये भी पढ़ें:- फैंस का बढ़ रहा पारा: सनी लियोनी ने फिर से दिखाई अपनी पहले जैसी मदहोश करने वाली अदाएं, Photos

...तो इसलिए करना पड़ा रद्द
बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सपना चौधरी के इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के अनुसार, राज्य में हो रही भारी  बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके चलते सुखनई नदी में बाइक सवार बह गया। ऐसे में नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से तहसील प्रशासन ने यहां सभी प्रोग्राम रद्द कर दिए।

ये भी पढ़ें:- हे भगवान नोटों की ऐसी बेकदरी: बैंक की लापरवाही से गल गए 42 लाख के नोट, कानपुर से चौंकाने वाला मामला

Must Read: वीडियो शूट करवाते वक्त शख्स को सांप ने काटा, मौत

पढें उत्तर प्रदेश खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :